एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, ये रहे IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल फाइनल्स इतिहास में सबसे ज्याद रन सुरेश रैना ने बनाए हैं. इसके अलावा लिस्ट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों का भी नाम शामिल हैं. आइए उन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

Cricket News - 2026-05-31T164134.840
1 / 6

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. आरसीबी अपना लगातार दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरेगी. वहीं, गुजरात की नजरें भी दूसरे खिताब पर होंगी. आईपीएल फाइनल्स के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन हैं. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना2 / 6

आईपीएल फाइनल्स के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना हैं. उन्होंने 8 पारियों में 249 रन बनाए हैं. सीएसके के लिए उन्होंने खेलते हुए ये कारनामा किया है. रैना ने सभी 8 फाइनल्स मुकाबले चेन्नई के लिए खेले हैं.

विज्ञापन

शेन वॉटसन

शेन वॉटसन3 / 6

दूसरे नंबर पर शेन वॉटसन हैं. उन्होंने भी आईपीएल फाइनल्स इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 4 पारियों में 236 रन बनाए हैं. वॉटसन ने राजस्थान, बेंगलुरु और सीएसके के लिए खेला है.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 6 फाइनल्स मैच में 183 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन भी बनाया है.

विज्ञापन

मुरली विजय

मुरली विजय5 / 6

लिस्ट में चौथे स्थान पर मुरली विजय हैं. उन्होंने सीएसके और किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने 4 पारियों में 181 रन बनाए हैं. मुरली ने सीएसके के लिए लंबे समय तक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है.

एमएस धोनी

एमएस धोनी6 / 6

एमएस धोनी आईपीएल फाइनल्स इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं. उन्होंने 8 पारियों में 180 रन बनाए हैं. धोनी ने भी सीएसके के लिए 5 खिताब अपनी कप्तानी में जिताए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन