टीम इंडिया में डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक पोस्ट!

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर भावुक पोस्ट जारी किया. वो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने फैंस और करीबियों को डेब्यू के बाद खास मैसेज दिया.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने किया भावुक पोस्ट (Image: Twitter/X Screengrab)

Vaibhav Sooryavanshi Debut: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी में डेब्यू करने का मौका मिला. वैभव भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. मात्र 15 साल की उम्र में वो सीनियर टीम के लिए खेल रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं बन पाए. अब सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में डेब्यू से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने कैप्शन के जरिए फैंस का दिल जीता और सभी को इतना सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैं वो सपना जी रहा हूं, जो हम लोगों ने साथ देखा था. हर उस व्यक्ति को मेरा धन्यवाद, जिसने मेरा सपोर्ट किया है और मेरे उतार-चढ़ाव में साथ खड़ा रहा है. मैं शुक्रगुजार हूं.’

विज्ञापन

आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पर कैसा रहा प्रदर्शन?

वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने का मौका मिला. सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को एक-एक छक्का भी लगाया. हालांकि, विल जैक्स की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सूर्यवंशी स्टंप-आउट हो गए. सूर्यवंशी 10 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

टीम इंडिया को मिली 4 विकेट से हार

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का लक्ष्य दिया था. ईशान किशन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने 43 रन की पारी खेली. जवाब में इंग्लैंड टीम ने 19 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और 4 विकेट से मैच जीता. जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी ने इंग्लैंड को दूसरे T20I में जीत दिलाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ