वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, T20I डेब्यू मैच में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रचा. लेकिन इसी मैच में वैभव के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया.

Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)

IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20I मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया. वैभव भारत के लिए मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. हालांकि, डेब्यू मैच में ही उनके नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने करियर के पहले मैच में नहीं बनना चाहेगा.  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में बनाए 14 रन

वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में बनाए 14 रन2 / 6

अपने डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. वैभव ने आक्रमाक शुरुआत की और दो छक्के भी लगाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए और विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए. वैभव जैक्स की गेंद पर क्रीज से काफी बाहर निकल गए और विकेटकीपर जोस बटलर ने उन्हें स्टंप कर दिया.

विज्ञापन

टी20I डेब्यू में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

टी20I डेब्यू में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज3 / 6

इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में स्टंप आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपने टी20I डेब्यू पर स्टंपिंग के जरिए आउट नहीं हुआ था. इस तरह डेब्यू मैच में वैभव के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने 14 रनों की अपनी छोटी पारी में दो शानदार छक्के लगाए. इन दो छक्कों के साथ वैभव ने भारत की ओर से टी20I डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब दोनों संयुक्त रूप से इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. नेहरा ने 2009 में अपने टी20I डेब्यू मुकाबले में दो छक्के लगाए थे. टी20I डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन हैं, जिन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 4 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था.

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी6 / 6

वहीं, वैभव सूर्यवंशी फुल मेंबर देशों के लिए मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 14 साल और 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. वैभव 15 साल और 99 दिन की उम्र में इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन