Vaibhav Sooryavanshi: भारत के अंडर 19 स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा का विषय रहते हैं. वो अमूमन अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण फैंस की नजरों में आते हैं लेकिन अब वो एक नए कारण से सभी के बीच चर्चा में बने हैं. दरअसल, वैभव इस बार 10वीं की परीक्षा देने वाले थे लेकिन अब उन्होंने ये प्लान कैंसिल कर दिया है. वैभव क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने परीक्षा में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है.
वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे परीक्षा
अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले से आते हैं. वो इस बार सीबीएसई की 10वीं बोर्ड एक्जाम नहीं देंगे, क्योंकि ट्रेनिंग कैंप और टूर्नामेंट में व्यस्त रहने के कारण उनके पास परीक्षा देने और इसकी तैयारी करने का उतना समय नहीं है. क्रिकेट पर लगातार फोकस करने के कारण वैभव अपनी पढ़ाई पर उतना ध्यान नहीं दे पाए और वो बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी करने में असफल रहे.
वैभव की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है और ये 11 मार्च तक चलने वाली हैं. 14 साल के सूर्यवंशी ताजपुर के मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ते हैं. इस विद्यालय के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने दैनिक जागरण से बात करते हुए बताया सूर्यवंशी क्रिकेट में व्यस्तता के कारण इस बार 10वीं की परीक्षा नहीं देंगे. यह बात प्रिंसिपल को वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताई.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए ‘उस्मान तारिक’ बन गए सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के खिलाफ जीत का फॉर्मूला किया तैयार
अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद अब IPL में मचाएंगे तहलका वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया. उन्होंने 7 मैचों में हिस्सा लिया और 439 रन ठोक दिए. वैभव ने 62.71 के शानदार औसत से बल्लेबाजी की और उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 169.50 का रहा. सूर्यवंशी के बल्ले से फाइनल में 175 रन की तूफानी पारी निकली. इसी के दम पर टीम को बड़ी जीत मिली और उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया.
मार्च के अंतिम हफ्ते में IPL 2026 की शुरुआत हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आएंगे. पिछले साल उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैच खेले और 252 रन ठोके. सूर्यवंशी ने इसी बीच 35 गेंदों में 101 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी भी खेली थी. अब IPL 2026 में भी रॉयल्स को उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा! एक मैच के ‘वनवास’ के बाद मिले धमाकेदार कमबैक के संकेत
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
26 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines