Tilak Varma Century: इंग्लैंड की धरती पर तिलक वर्मा का धांसू प्रदर्शन लगातार जारी है। पहले मैच में शतक, दूसरे में अर्धशतक जमाने के बाद तीसरे मुकाबले में भी बाएं हाथ के युवा बैटर ने सेंचुरी ठोक डाली है। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने 256 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की यादगार पारी खेली। तिलक ने अपनी इस इनिंग के दौरान 13 चौके और 2 सिक्स जमाए। तिलक की इस पारी की बदौलत हैम्पशायर की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 367 रन लगा दिए हैं। टी-20 में अपनी काबिलियत दिखा चुके तिलक अब सफेद जर्सी में भी जोरदार प्रदर्शन करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
तिलक का एक और शतक
नॉटिंघमशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 578 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया। हैम्पशायर को जेम्स वेदरली और मिडलटॉन ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। वेरदरली और मिडलटॉन 52 रन बनाकर आउट हुए। निक गुबिन्स अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और सिर्फ 23 रन ही बना सके। इसके बाद क्रीज पर उतरे तिलक वर्मा। तिलक ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट लगाए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 256 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन ठोके। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद तिलक हैम्पशायर की पारी को संभाले खड़े रहे और उन्होंने 300 रनों का आंकड़ा पार कराया। तिलक ने अपनी पारी में 13 चौके और दो गगनचुंबी सिक्स जमाए।
जमकर बोल रहा तिलक का बल्ला
काउंटी क्रिकेट में तिलक वर्मा अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। पहले ही मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। एसेक्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिलक ने 241 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन जड़े थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला था। पहली इनिंग में उन्होंने 56 तो दूसरी पारी में 47 रन जड़े थे। तिलक चार पारियों में अब तक कुल 315 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दो सेंचुरी और एक फिफ्टी जमाई है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines