66 दिन, 84 मैच... इस दिन शुरू होगा IPL 2026! मेगा फाइनल की तारीख भी आई सामने

IPL Start & Final Date: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत कब होगी, इसका खुलासा हो गया है. 2026 मिनी ऑक्शन से कुछ समय पहले ही इस बारे में जानकारी मिली है कि 26 मार्च से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग शुरू होने वाला है. आपको बता दें कि मई 2026 के अंत में फाइनल का आयोजन किया जाएगा. इस बार IPL में थोड़े अधिक मैच देखने को मिलेंगे.

IPL 2026 Start Final

आईपीएल फाइनल की तारीख आई सामने

IPL Start & Final Date: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन से पहले अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. मिनी ऑक्शन से पहले BCCI को टीमों को बताना होता है कि कब से IPL की शुरुआत होगी और फाइनल कब हो सकता है. मार्च के अंतिम हफ्ते में IPL 2026 की शुरुआती होने वाली है और 31 मई 2026 को फाइनल का आयोजन होने वाला है. ये टूर्नामेंट दो महीने से ज्यादा चलने वाला है और पिछले साल के मुकाबले इस बार थोड़े अधिक मैच होने वाले हैं.

विज्ञापन

कब से शुरू होगा IPL 2026?

IPL का अगला सीजन बड़ा और बेहतर रहने वाला है. बताया जा रहा है कि इस बार हर टीम 14 नहीं, 16-16 मैच खेलने वाली हैं. ऐसे में मैचों की कुल संख्या 74 से 84 हो जाएगी. अगर IPL की शुरुआत की बात करें, तो क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 26 मार्च 2026 से ऑक्शन की शुरुआत होने वाली है. बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट 66 दिनों तक चलेगा.

विज्ञापन

IPL 2026 के फाइनल की तारीख क्या है?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 2 महीने से भी लंबा चलेगा. ऐसे में क्रिकेट का मजा जरूर दोगुना होने वाला है. रिपोर्ट में बताया गया है कि IPL का फाइनल 31 मई 2026 को खेला जाने वाला है. अभी तक ये क्लियर नहीं है कि डिफेंडिंग चैंपियन RCB के घर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से टूर्नामेंट का आगाज होगा, या नहीं.

ये भी पढ़ें:- 18 सीजन, 9307 करोड़ रूपये… 2008 से 2025 तक ऐसी रही है IPL ऑक्शन की ABCD

विज्ञापन

IPL 2026 ऑक्शन पर रहेंगी नजरें

आईपीएल 2026 हर एक टीम और उनके फैंस के लिए कैसा रहता है, ये तो ऑक्शन पर निर्भर करेगा. कुछ फ्रेंचाइजी को अपनी टीम मजबूत करनी है, तो कुछ को बैकअप चाहिए. 16 दिसंबर 2025 यानी आज दोपहर 2:30 बजे से मिनी ऑक्शन शुरू होगा. नीचे सभी टीमों का बचा हुआ पर्स है:

  • चेन्नई सुपर किंग्स – 43.40 करोड़ रूपये
  • मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रूपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.40 करोड़ रूपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.30 करोड़ रूपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 25.50 करोड़ रूपये
  • गुजरात टाइटंस – 12.90 करोड़ रूपये
  • राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रूपये
  • दिल्ली कैपिटल्स – 21.80 करोड़ रूपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रूपये
  • पंजाब किंग्स – 11.50 करोड़ रूपये

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Auction: सिर्फ जियोहॉटस्टार नहीं, यहां भी ले पाएंगे ऑक्शन का मजा, जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ