AUS vs ENG: बदल गई ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11, तीसरे एशेज टेस्ट में 'नए' कप्तान के साथ उतरेगी कंगारू टीम

AUS vs ENG, 3rd Test: एडिलेड ओवल में तीसरा एशेज टेस्ट खेला जाने वाला है. ऑस्ट्रेलिया ने अब इस बड़े मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. टीम में दो बड़े चेंज हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले दो मैचों में स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे थे. अब कप्तान बदल चुका है. आइए प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

AUS Playing 11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव

AUS vs ENG, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में तीसरा एशेज टेस्ट होने जा रहा है. इसके लिए इंग्लैंड ने कुछ समय पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था. अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सामने आ चुकी है. स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट जीते और अब कप्तान बदलने वाला है. पैट कमिंस इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान होंगे. वो काफी समय से टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें काफी महीनों तक बाहर रहना पड़ा. अब उनका कमबैक हो रहा है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 का ऐलान

17 दिसंबर से एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट की शुरुआत होने वाली है. इस मुकाबले द्वारा पैट कमिंस की 5 महीनों बाद टीम में वापसी हो रही है और उनके आने से कंगारू टीम की प्लेइंग 11 बेहद मजबूत नजर आ रही है. इसके अलावा नाथन लियोन भी प्लेइंग 11 में वापस आ चुके हैं. लग रहा था कि उस्मान ख्वाजा को एडिलेड टेस्ट में मौका मिलेगा लेकिन उनकी जगह नहीं बन पाई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ट्रेविस हेड और जेक वेदरल्ड की सलामी जोड़ी के साथ आगे बढ़ने वाली है.

विज्ञापन

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

ये भी पढ़ें:- 18 सीजन, 9307 करोड़ रूपये… 2008 से 2025 तक ऐसी रही है IPL ऑक्शन की ABCD

विज्ञापन

इंग्लैंड ने भी किया एक बदलाव

इंग्लैंड का एशेज टेस्ट सीरीज में अब तक खाता नहीं खुला है और दोनों ही मैचों में उन्हें हार मिली. अब इंग्लिश टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. गस एटकिंसन को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह जोश टंग प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड अब लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने के इरादे से उतरेगी.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ