ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अभी तक टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीत चुकी हैं। अब भारतीय टीम का अगला मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ होगा। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड टीमों के साथ मैच खेलना है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।
टीम इंडिया को मिलेगी छुट्टी
जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को मौजूदा क्रिकेट विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले के बाद घर पर परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए एक छोटा सा ब्रेक मिलने की संभावना है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, “सभी खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को 2-3 दिन का ब्रेक मिलेगा। भारत 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से खेलेगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबले के बीच सात दिन का अंतर है जिसके चलते बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को राहत देने का फैसला किया है।”
ये भी पढ़ें:- VIDEO: रवींद्र जडेजा का सपना हो गया पूरा, बीच मैदान में ड्रेसिंग रूम से की थी मांग, मेडल मिलते ही खुशी से उछल पड़े
बीसीसीआई के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि, “22 अक्टूबर को मैच पूरा करने के बाद खिलाड़ियों के अपने घर वापस लौटने और 26 अक्टूबर को लखनऊ में इकट्ठा होने की संभावना है। न्यूजीलैंड मैच के बाद खिलाड़ियों के पास दो या तीन दिन के ब्रेक के लिए अपने घरों में जाने का विकल्प होने की संभावना है।” इस हिसाब से खिलाड़ियों के पास अपने परिवार के साथ समय बिताने का सुनहेरा मोका होगा।
बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी एशिया कप 2023 के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। एशिया कप के तुरंत बाद उन्हें कोई ब्रेक नहीं मिला, इसके बाद भारत के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज और फिर विश्व कप शुरू हो गया। अब बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को थोड़ा आराम देने की योजना बनाई है।
संबंधित खबरें
खतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
23 mins agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
52 mins agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
1 hr agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
2 hrs agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
3 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
3 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines