IND vs NZ 3rd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. न्यूजीलैंड के पास भारतीय सरजमीं पर पहली बार एकदिवसीय सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में कीवी टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैदान मारा था.
वहीं, पहले मैच में भी टीम ने जोरदार लड़ाई लड़ी थी. मगर इसके बावजूद कीवियों का भारत की धरती पर वनडे सीरीज जीतने का सपना महज सपना बनकर ही रह जाएगा. शुभमन गिल की सेना न्यूजीलैंड के अरमान पूरे नहीं होने देगी. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं वो आइए आपको समझाते हैं.
इंदौर में जीत भूल जाओ न्यूजीलैंड!
दरअसल, इंदौर में टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड गजब का रहा है. इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कुल 7 वनडे मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत का स्वाद चखा है. यानी हार क्या होती है यह बात टीम इंडिया होलकर स्टेडियम में खेलते हुए जानती तक नहीं है.
अब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अपने इसी बेमिसाल रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड को अगर पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतनी है, तो उन्हें इंदौर के इतिहास को अपने दमदार खेल के बूते पलटना होगा.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल
कैसा रहता है पिच का मिजाज?
सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. इंदौर के इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से बॉल बैट पर आसानी से आती है. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी हैं, जिसकी वजह से यहां पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है.
यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है. हालांकि, बॉलर्स के लिए यहां रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल होता है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines