हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ऐसा कैसे हो सकता है?' कप्तानी छिनने पर पहली बार छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, टीम से बाहर किए जाने पर तोड़ी चुप्पी

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद ठीक बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान किया गया. सूर्या ने अब कप्तानी जाने और टीम से बाहर होने पर पहली बार बयान दिया है.

विज्ञापन
T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से ड्रॉप कर दिया गया (PIC Credot -ANI)

Suryakumar Yadav Breaks Silence on Captaincy Snub: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट खत्म होने के ठीक बाद टीम से बाहर कर दिया गया. सिलेक्टर्स के इस फैसले ने सबको चौंका दिया था. करीब दो साल तक टीम इंडिया की कमान संभालने और शानदार कप्तानी रिकॉर्ड के बावजूद सूर्यकुमार अचानक टीम से ड्रॉप हो गए. सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त कर दिया.

कप्तानी गंवाने और अचानक टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. सूर्या ने अब बताया है कि जब उन्हें इस फैसले के बारे में पता चला तो उनका दिल टूट गया था. उन्होंने कहा कि उनके मन में लगातार यही सवाल उठता रहा कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है.

कप्तानी जाने पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने टीम से बाहर किए जाने और कप्तानी गंवाने को लेकर खुलकर बात की. सूर्यकुमार ने खुलासा किया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है तो वह पहले मुस्काराए थे. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में वह मुस्कुराकर खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

सूर्या ने कहा, “जब मेरा नाम टीम में नहीं था तो मैं मुस्कुरा था. मैं हैरान था और इस फैसले से थोड़ा निराश था. क्योंकि हम दो साल में एक भी सीरीज हारे नहीं. हमने वर्ल्ड कप जीता, एशिया कप जीता. फिर आप चाहते हैं कि वही चीज आगे भी जारी रहे. जब सब कुछ अच्छा चल रहा था तो बदलाव क्यों? बदलाव की वजह क्या थी? यही मेरे दिमाग में चलता रहता था.”

‘ऐसा कैसा हो सकता है’

सूर्यकुमार ने आगे बताया कि वह टीम से बाहर किए जाने के बाद करीब डेढ़ महीने तक घर पर रहकर यही सोचते रहे कि ऐसा कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा, “मैं घर बैठकर डेढ़ महीने तक बस यही सोच रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है. अभी तो वर्ल्ड कप जीते थे. हालांकि, आईपीएल अच्छा नहीं था. लेकिन फिर परिवार और दोस्तों ने समझाया कि उतार-चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन जब आप अकेले होते हैं तो कई सवाल मन में आने लगते हैं.”

विज्ञापन

टीम ऐलान से पहले सेलेक्टर्स ने किया था फोन

सूर्यकुमार यादव ने आगे यह भी खुलासा किया कि टीम की घोषणा से करीब दो-तीन दिन पहले ही सिलेक्शन कमिटी ने उन्हें फोन कर फैसले की जानकारी दे दी थी. उन्हें बता दिया गया था कि इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम में उनका नाम शामिल नहीं होगा.

सूर्या ने कहा कि, “सेलेक्टर्स ने उनसे कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है. हालांकि मैंने उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, क्योंकि मैं जानता कि फैसला उनके हाथ में नहीं था.” उन्होंने कहा कि “जिसने भी यह फैसला लिया होगा, उसने टीम के हित को ध्यान में रखकर ही लिया होगा. मुझे फैसले की जानकारी दे दी गई और मैंने उसे स्वीकार किया.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, जानिए संभावित स्क्वॉड

जुलाई 2024 में संभाली थी टी20 टीम की कमान

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई. इस दौरान भारत ने एशिया कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया.

इतनी शानदार उपलब्धियों के बावजूद टीम से बाहर किए जाने के फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. हालांकि, सूर्यकुमार टीम इंडिया में अपनी वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और एक बार फिर खुद को साबित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने के बाद किया बड़ा खुलासा, कहा- ईशान भैया को नहीं पता था कि…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola