IPL 2026: लगातार पांचवीं हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बताई डाउनफॉल की असली वजह

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 विकेट से बाजी मारी. पंजाब को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-05-14T233531.222

14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या की इंजरी की वजह से जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस मैच में मिली थी. उन्होंने शानदार कप्तानी की और मैच जीत लिया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद बड़ा बयान दिया. उन्होंने हार की असली वजह भी बताई है.

विज्ञापन

क्या बोले श्रेयस अय्यर?

हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा “हार पचाना बेहद मुश्किल है, लेकिन मैं यहां किसी एक कारण पर उंगली नहीं उठाना चाहता क्योंकि यह क्रिकेट का एक शानदार मैच था. बहुत ही बढ़िया मुकाबला था. तिलक ने कमाल का खेला, उन्होंने अपने शॉट्स का चुनाव बहुत अच्छे से किया और फील्डिंग भी बेहतरीन तरीके से की, इसलिए उन्हें इसका श्रेय जाता है. (अज़मत के बारे में) निश्चित रूप से, एक समय हम लगभग 170 से 180 रन बनाने की सोच रहे थे, और उसके बाद उन्होंने मैच का रुख हमारी तरफ मोड़ दिया. छक्के लगाने में उनका शानदार प्रदर्शन रहा, और 16वें या 17वें ओवर से हमने लय हासिल कर ली और 200 रन तक पहुंचना उनके लिए सराहनीय रहा.”

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे. पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए. उन्होंने 32 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्य 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 48 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. अंत में तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेलकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ