PSL 2026 खेलने वाले खिलाड़ी की हुई CSK में एंट्री, जेमी ओवर्टन की जगह मिला मौका
आईपीएल 2026 के दौरान सीएसके को एक और झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवर्टन सीजन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर सीएसके ने 25 साल के खिलाड़ी को साइन किया है.

आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स ने बीच सीजन अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. सीएसके से स्टार खिलाड़ी जेमी ओवर्टन चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह सीएसके ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेलने वाले खिलाड़ी को अपने दल में जगह दी है.
बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
2 / 6जेमी ओवरटन दाएं जांघ में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सीएसके ने बिना देरी किए डायने फॉरेस्टर को मौका दिया है. डायने फॉरेस्टर साउथ अफ्रीका के लिए 5 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान सुपर लीग खेलने वाले खिलाड़ी की एंट्री
3 / 6हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उन्होंने रावलपींडिज की ओर से हिस्सा लिया था. उन्होंने पिंडीज के लिए 44 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी. इसके अलावा मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ उन्होंने 37 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू
4 / 6इस साल ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. उन्होंने मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया और आखिरी मुकाबला भी देश के लिए इस सीरीज में ही खेला.
5 टी-20 मैच का अनुभव
5 / 625 साल के डायने फॉरेस्टर ने अब तक 5 टी-20 मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेला है. उन्होंने अब तक 27.66 की औसत के साथ 83 रन बनाए हैं. हालांकि उनके बल्ले से अब तक एक भी शतक और अर्धशतक नहीं निकला है. पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा उन्हें साउथ अफ्रीका टी-20 लीग भी खेलने का अनुभव है. ये भी पढ़ें: जिंदगी की जंग लड़ रहे साथी खिलाड़ी से मिलने पहुंचे राशिद खान, मोहम्मद नबी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
75 लाख में हुए साइन
6 / 6सीएसके ने डायने फॉरेस्टर को 75 लाख रुपये में साइन किया है. सीएसके के लिए ओवर्टन कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे, उन्होंने अब तक खेले 10 मैच में 14 विकेट लिए थे. इसके अलावा आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 37 और 43 रनों की क्रमश पारियां खेली हैं. इससे पहले सीएसके के स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. सीएसके को इस बार खूब झटके लगे हैं.