IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
अफगानिस्तान के खिलाफ फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. लेकिन बोर्ड कप भारतीय टीम का ऐलान करेगी? इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. लगभग सभी भारतीय खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में भाग ले रहे हैं. आईपीएल का सफर अब खत्म होने वाला है. सभी टीमें 10 से अधिक मुकाबले भी खेल चुकी हैं. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम टेस्ट और वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम का ऐलान कब होगा. इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
2 / 6अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए 19 मई को टीम इंडिया का चयन कर सकती है.
बीसीसीआई ने भेजा था खास संदेश
3 / 6इससे पहले बीसीसीआई ने सभी भारतीय खिलाड़ियों को खास संदेश भेजा था और आगामी सीरीज के लिए अपनी तैयारियां बढ़ाने पर जोर दिया था. आईपीएल के दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम भी भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखती है. ये भी पढ़ें: IPL 2026: PBKS के खिलाफ MI की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बड़े बदलाव! हार्दिक-सूर्या की जगह इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
6 जून से सीरीज का आगाज
4 / 6शुभमन गिल ही टेस्ट और वनडे सीरीज की अगुवाई करेंगे. एक मैच की टेस्ट सीरीज का मुकाबला 6 जून से मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. पहला वनडे मैच 9 जून को धर्मशाला, दूसरा वनडे मैच 17 जून को खेला जाएगा. इसके अलावा तीसरा वनडे मैच 20 जून को खेला जाएगा. ये भी पढ़ें: जिंदगी की जंग लड़ रहे साथी खिलाड़ी से मिलने पहुंचे राशिद खान, मोहम्मद नबी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
बुमराह और सिराज को आराम
5 / 6अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया जा सकता है. यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा नहीं है. ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है.
ईशान और पंत पर मंडराया खतरा
6 / 6इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत और ईशान किशन पर नजरें टिकी हुई हैं. ईशान ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और चल रहे आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में अगर पंत की जगह ईशान को मौका मिलता है तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी.