हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

"क्या इस साल वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं?" सरफराज अहमद ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmed ODI World Cup

नई दिल्ली: इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में आयोजित होगा। हालांकि शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है। फाइनल 19 नवंबर को खेला जा सकता है। दुनियाभर की टीमें वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई हैं। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान सरफराज अहमद का एक बयान सामने आया है। सरफराज ने इस साल भारत में आईसीसी विश्व कप खेलने की इच्छा के बारे में सवाल का जवाब दिया।

जब तक मैं खेल रहा हूं, हमेशा खेलने की इच्छा रहेगी

बुधवार को कराची में नेल्सन मंडेला टैलेंट हंट कार्यक्रम से संबंधित एक प्रेस वार्ता के दौरान सरफराज से पूछा गया- “क्या आप इस साल विश्व कप खेलना चाहते हैं?” इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा- “जब तक मैं खेल रहा हूं, हमेशा खेलने की इच्छा रहेगी। मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं।”

पाकिस्तान के सफल कप्तानों में से एक

सरफराज पाकिस्तान के सफल कप्तानों में से एक हैं। वह 2016 से 2019 तक पाकिस्तान टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को लगातार 11 टी20 श्रृंखलाओं में जीत दिलाई। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ने ICC विश्व कप 2019 में पाकिस्तान की कप्तानी भी की। उसी वर्ष श्रीलंका के हाथों T20I श्रृंखला में पाकिस्तान का सफाया होने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था।

विज्ञापन

चार साल बाद वापसी 

इसके बाद वह पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए उन्हें चार साल तक इंतजार करना पड़ा। इस साल की शुरुआत में सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान टेस्ट में वापसी की थी। उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मैच बचाने वाला शतक बनाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola