हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल! सिलेक्टर्स ने मोड़ा मुंह, इस खिलाड़ी के कारण 'चढ़ी बलि'?

Sanju Samson: संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया है. अब खबर आ रही है कि संजू सैमसन की वापसी मुश्किल है. कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए सैमसन को बाहर किया गया है.

विज्ञापन
संजू की वापसी मुश्किल! (Image: Twitter/X Screengrab and Instagram/ICC)

Sanju Samson: संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. हाल ही में BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया, जिसमें संजू सैमसन का नाम नहीं था. कई लोग कह रहे हैं कि संजू सैमसन को आराम दिया गया है, वहीं अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि सैमसन की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है और इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है.

संजू सैमसन क्यों हुए टीम इंडिया से बाहर?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि संजू सैमसन भारतीय कोचिंग सेटअप के पसंदीदा थे और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी वजह से सपोर्ट भी मिलता था. हालांकि, भारतीय क्रिकेट के कुछ अन्य अधिकारी वैभव सूर्यवंशी को और इंतजार कराने के मूड में नहीं हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारी वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाकर तैयार नहीं करना चाहते.

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में फिट करने के लिए उनके पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन को बाहर करने का विकल्प था. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन का नाम सामने आया, क्योंकि वो लगातार अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं. निरंतरता (कंसिस्टेंसी) हमेशा से सैमसन की परेशानी रही है. वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ता मौका देना चाहते थे, इसके लिए उन्हें किसी की भी बलि चढ़ानी पड़े, वो तैयार थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: बिश्नोई बाहर, संजू को मिलेगा मौका? तीसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव!

सैमसन की वापसी मुश्किल!

रिपोर्ट के अनुसार प्रभसिमरन सिंह को टीम इंडिया में शामिल करना सभी के लिए एक संदेश है. अगर ईशान किशन, अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी फेल होते हैं, तो प्रभसिमरन सिंह उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं. ऐसे में संजू सैमसन के लिए वापसी का रास्ता मुश्किल होगा. लग रहा है कि सिलेक्टर्स ने उनसे मुंह मोड़ लिया है और अब उनका फोकस वैभव सूर्यवंशी एवं प्रभसिमरन सिंह पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर करने पर BCCI का बड़ा बयान, सामने आया हैरान करने वाला कारण!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola