ENG vs IND: बिश्नोई बाहर, संजू को मिलेगा मौका? तीसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव!

Team India Possible Playing 11: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले T20I मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

shreyas iyer gautam gambhir team india
1 / 6

Team India Possible Playing 11: टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक निराशाजनक साबित हुआ है. इंग्लैंड टी20 श्रृंखला में 1-0 से आगे है. अब ट्रेंट ब्रिज में दोनों देशों के बीच तीसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. टीम इंडिया के पास पिछला मुकाबला जीतने का बढ़िया मौका था, लेकिन एक ओवर ने बाजी पलट दी. अब हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए एक स्टार खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई हो सकते हैं बाहर

रवि बिश्नोई हो सकते हैं बाहर2 / 6

रवि बिश्नोई का पिछले मैच में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. 4 ओवर में बिश्नोई ने 60 रन लुटाए और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं रहे. बिश्नोई ने पारी के 17वें ओवर में 29 रन दिए, जिसके बाद मैच पलट गया. (Image: Instagram/bishnoi6476)

विज्ञापन

संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन को मिलेगा मौका?3 / 6

संजू सैमसन का पिछले तीन मैचों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया. सूर्यवंशी ने डेब्यू पर 14 रन बनाए और एक मैच के बाद ही उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा. ऐसे में संजू को मौके का इंतजार करना पड़ सकता है. (Image: Instagram/imsanjusamson)

टीम में हो सकता है बदलाव

टीम में हो सकता है बदलाव4 / 6

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक बदलाव होता नजर आ रहा है. रवि बिश्नोई को बाहर करके प्रिंस यादव को खेलने का मौका दिया जा सकता है. प्रिंस के लिए आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच यादगार रहा था. वो सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट होंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे का भी विकल्प उपलब्ध

सूर्यांश शेडगे का भी विकल्प उपलब्ध5 / 6

रवि बिश्नोई की जगह सूर्यांश शेडगे को भी मौका दिया जा सकता है. अगर टीम मैनेजमेंट नंबर 8 पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर विकल्प चाहता है, तो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिल सकता है. वो लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. (Image: Instagram/suryanshshedge)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन