Riyan Parag Controversial Celebration: विजय हजारे ट्रॉफी के बाद अब रियान पराग का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी आग उगल रहा है। रणजी ट्रॉफी 2024 में असम और छत्तीसगढ़ के बीच मैच खेला गया। इस मैच में असम के बल्लेबाज रियान पराग द्वारा शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। मैच में रियान पराग ने महज 56 गेंदों पर शतक जड़ा। शतक जड़ने के बाद रियान पराग ने कुछ ऐसे अंदाज में जश्न मनाया कि अब उनके इशारों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।
शतक लगाने के बाद रियान ने किया इशारा
इस शतक के बाद रियान पराग रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस ऐतिहासिक शतक को लगाने के बाद रियान पराग ने कुछ ऐसे अंदाज में जश्न मनाया कि वो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग रियान पराग के आत्मविश्वास की प्रशंसा कर रहे हैं तो कई लोग उनके इशारे को बाकी खिलाड़ियों के प्रति अपमान जनक दृष्टि से देख रहे हैं। अपने इस वीडियो को खुद रियान पराग ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले दिनेश कार्तिक की एंट्री! इंग्लैंड की टीम में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
मैच में असम को मिला हार
इस मैच में रियान पराग का शतक भी असम की टीम को हार से नहीं बचा सका। रियान पराग ने बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर 155 रनों की पारी खेली। पहली पारी में असम की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग ने महज 8 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़ा। फिर भी असम की टीम 10 विकेट से हार गई। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 327 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ के सामने 87 रनों का लक्ष्य था जिसको टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
17 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
35 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
58 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines