Rashid Khan T20 WC Semifinalist: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का घमासान 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. टीम इंडिया इस बार अपने ही घर में टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले एक साल में कमाल का रहा है.
हालांकि, भारतीय टीम की राह इतना आसान नहीं होगी. इस बीच, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने विश्व कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है. उन्होंने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहेंगी.
राशिद खान ने की बड़ी भविष्यवाणी
राशिद खान ने स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उनके हिसाब से इंडिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल का टिकट कटाने में सफल रहेंगी. बता दें कि अफगानिस्तान पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी. टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में जोरदार रहा था. हालांकि, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सपना साउथ अफ्रीका ने चकनाचूर कर डाला था.
वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: स्टीव वॉ से ‘पंगा’, फिर एक रन देकर झटके 7 विकेट, 32 गेंदों में कर दिया कंगारू बैटिंग ऑर्डर साफ!
टाइटल डिफेंड करने उतरेगी टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरेगी. टी-20 विश्व कप के इतिहास में आजतक तक कोई भी टीम खिताब का बचाव करने में नाकाम रही है. हालांकि, भारतीय टीम की हालिया फॉर्म कमाल की है. पिछले एक साल में टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट में जबरदस्त क्रिकेट खेली है. अभिषेक शर्मा बल्ले से जमकर गदर मचा रहे हैं, तो हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से लगातार प्रभावशाली साबित हुए हैं. वहीं, टीम का बॉलिंग अटैक भी काफी संतुलित नजर आ रहा है.
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
48 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines