R Ashwin: भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इन दिनों चोटिल चल रहे हैं. हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती समेत कई स्टार खिलाड़ी बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद भारतीय जर्सी में नजर नहीं आए हैं. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया है, क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. अब भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आर अश्विन ने चोटिल खिलाड़ियों को लेकर सवाल उठाए हैं.
बीसीसीआई पर उठाए गए थे सवाल
सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ी सही समय पर फिट नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस पर खूब सवाल भी उठे हैं. अब आर अश्विन ने भी माना है कि इसकी जवाबदेही होनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है कि टेस्ट, वनडे और टी-20 की अलग-अलग टीमें बना लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आगे चलकर खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन की जिम्मेदारी भी तय किया जाना चाहिए.
वरुण चक्रवर्ती पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि वरुण ने पिछले 3-4 महीनों से एनसीए में थे. हम टीएनपीएल से अनुमति मांग रहे थे. लेकिन उन्होंने वरुण को रिलीज नहीं किया. उन्हें एक महीने में वापस आ जाना चाहिए था. लेकिन उन्हें फिट होने में 2 से 3 महीने लग गए. अश्विन ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपको ये देखना भी जरूरी है कि आपकी ट्रेनिंग सही हो रही है या नहीं. क्या खिलाड़ी सही से व्यायाम कर रहे हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
कई पूर्व क्रिकेटर भी बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के काम पर सवाल खड़े कर चुके हैं, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों को यहां पर फिट होने में अधिक समय लग रहा है. कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु पहुंचे थे और उन्होंने वहां जाकर जायजा भी लिया था.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम
क्या है वजह?
सेंट्रल ऑफ एक्सिलेंस में फिलहाल कई पद खाली हैं. 11 सितंबर को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन प्रमुख पद के लिए आवेदन मांगे गए थे. स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन प्रमुख पद फिलहाल खाली है. ये पद साल 2025 से खाली है. इस पद पर नितिन पटेल कार्यरत थे. लेकिन उन्होंने साल 2025 में ही ये पद छोड़ दिया था और तब से ये पद खाली चल रहा है. अभी भी कई खिलाड़ी चोटिल हैं और समय पर फिट नहीं हो पाए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines