Smriti Mandhana and Palash Muchhal: 23 नवंबर को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना बॉलीवुड के डायरेक्टर पलाश मुच्छल के साथ शादी करने वाली थीं. पिता की तबीयत उसी दिन खराब होने के कारण शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी है. इस बीच सोशल मीडिया पर पलाश को लेकर कई अफवाहें चल रही हैं. एक लड़की ने क्लेम किया है कि कुछ दिनों पहले तक वो सोशल मीडिया पर उसके साथ फ्लर्ट कर रहे थे. जिसके कारण अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है.
पलाश मुच्छल पर उठ रहे हैं सवाल
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं. रेडिट पर एक पेज पलाश को धोखेबाज बता रहा है. हालांकि इसके बारे में दोनों के ही परिवारों ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बोला है. स्मृति मंधाना ने शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर से मैरिज से जुड़ी पोस्ट को डिलीट कर दिया है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर चर्चा और भी तेज हो गई है. मंधाना के अलावा शादी में शामिल हुई कई खिलाड़ियों ने भी इससे जुड़ी अपनी पोस्ट हटा दी है. हालांकि तबीयत खराब होने के कारण पलाश अभी भी अस्पताल में है. ऐसे में अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है.
ये भी पढ़ें: ‘रोते-रोते तबीयत…’, स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल क्यों हुए अस्पताल में भर्ती? मां ने बताई वजह
बहन पलक ने लोगों से की अपील
सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा को देखकर पलाश मुच्छल की बहन और बॉलीवुड की फेमस सिंगर पलक ने लोगों से परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखने की अपील की है. हालांकि उसके बाद भी सोशल मीडिया पर पलाश को बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. स्मृति मंधाना के परिवार ने हालांकि इस मुद्दे पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है. हाल में ही मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वर्ल्ड कप जिताया था. जिसके कारण ही सभी उनकी शादी पर अपनी नजर बनाए हुए थे. फिलहाल फैंस पलाश मुच्छल और उनके पिता के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बीच मैदान चोटिल, फिर अस्पताल में भर्ती… अब श्रेयस अय्यर ने शुरू की ट्रेनिंग, टीम इंडिया में कब होगी वापसी?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
20 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines