Shaheen Afridi on Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तान बदलने का सिलसिला जारी है. मोहम्मद रिजवान से कैप्टेंसी लेकर अब शाहीन शाह अफरीदी को टीम का नया वनडे कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. हालांकि, रिजवान को कप्तानी से हटाए जाने के बाद पूरे विश्व क्रिकेट में पीसीबी की जमकर थू-थू हुई थी. ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि पाकिस्तान का ड्रेसिंग रूम दो हिस्सों में बंटा हुआ है.
अफरीदी की कप्तानी में खेली गई पहली वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से धूल चटाई. इस बीच, अफरीदी ने वनडे कैप्टेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से पहले उन्होंने रिजवान से बातचीत की थी.
कप्तानी को लेकर अफरीदी ने किया खुलासा
शाहीन अफरीदी ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए बताया, “मैंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से यह जिम्मेदारी रिजवान के साथ बातचीत करने के बाद ही ली थी. रिजवान इकलौते इंसान थे, जिनसे मेरी बात हुई थी और मैंने उनसे पूछा था कि मेरे कप्तानी संभालने पर उनको कैसा लगेगा. रिजाव एक अच्छे इंसान हैं और उन्होंने यह फैसला खुद लिया था कि वह मेरे लिए रास्ते बनाएंगे. इसी तरह से चीजें चलती हैं.”
ये भी पढ़ें: 804 दिन और 83 पारियां… खत्म होने का नाम नहीं ले रहे Babar Azam के बुरे दिन! फिर हुए बुरी तरह से फ्लॉप
अफरीदी को इससे पहले पाकिस्तान की टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन एक सीरीज बाद ही उनसे हाथों से कैप्टेंसी का भार छीन लिया गया था.
‘मेरे अंदर कोई ईगो नहीं’
अफरीदी ने आगे कहा, “मेरे अंदर कोई ईगो नहीं है और मैंने हर किसी से सलाह ली. यहां तक कि पूर्व कप्तानों से भी. मैं उन चीजों पर गौर नहीं करना चाहता हूं जो पीछे हुई हैं. हर किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी अगर एक टीम के तौर पर आप बेहतर करना चाहते हैं तो. आप यह नहीं कहते रह सकते हैं कि बाबर, रिजवान या फखर करेंगे. हमको एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करके जिम्मेदारी लेनी होगी. जहां तक रिजवान की बात है, तो वह साल 2023 से पाकिस्तान के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज रहे हैं. हम उन प्लेयर्स को बैक करने की कोशिश कर रहे हैं, जो फॉर्म में नहीं हैं ताकि वह भविष्य में अच्छा प्रदर्शन कर सकें.”
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
41 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines