ODI World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम इस साल अक्टूबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड को खेलने भारत आएगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। फिलहाल गेंद पाकिस्तान सरकार के पाले में है। पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर एक अहम मीटिंग होने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ द्वारा नियुक्त बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली समिति पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला करने के लिए गुरुवार, 3 अगस्त को मीटिंग करेगी।
सिक्योरिटी डेलिगेशन भेजने की कर सकती है मांग
समिति की ओर से विश्व कप के लिए कड़ा रुख अपनाने के संकेत नहीं हैं, लेकिन वह बाबर आजम की टीम को हरी झंडी देने से पहले भारत में सुरक्षा जांच की अनुमति मांग सकती है। संभावना है कि बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली समिति आईसीसी और मेजबान बीसीसीआई से एक सिक्योरिटी डेलिगेशन को उन स्थानों का दौरा करने की अनुमति देने के लिए कहेगी, जहां पाकिस्तानी टीम खेलने जाएगी।
समिति में ये नेता शामिल
पीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार शाम क्रिकबज से कहा- एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग विश्व कप में भागीदारी पर फैसला करेगी। समिति में खेल मंत्री अहसान मजारी, मरियम औरंगजेब, असद महमूद, अमीन उल हक, कमर जमान कैरा और पूर्व राजनयिक तारिक फातमी शामिल हैं।
कुछ मैचों के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव
वहीं पीसीबी के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान बोर्ड को बीसीसीआई ने अपनी टीम के लिए कुछ मैचों के शेड्यूल में बदलाव के लिए कहा है। जिनमें से एक बड़ा बदलाव 15 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच है। इस मैच की तारीख को बदला जा सकता है।
इस सप्ताह अंतिम शेड्यूल आने की उम्मीद
दूसरा बदलाव नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का मैच हो सकता है, जो 6 अक्टूबर को हैदराबाद में होना है। हालांकि 12 अक्टूबर को पाकिस्तान-श्रीलंका मैच की डेट में बदलाव नहीं होगा। बीसीसीआई और आईसीसी सूत्रों का कहना है कि इस सप्ताह अंतिम शेड्यूल आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि चार से छह मैचों की तारीखों में बदलाव की संभावना है। इस सप्ताह टिकटों की बिक्री की समयसीमा भी तय होने की उम्मीद है, पेटीएम इनसाइडर को ऑनलाइन टिकट बेचने का लाइसेंस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
42 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines