World Cup 2023 IND vs PAK: वनडे विश्व कप 2023 में शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद है। अब टीम इंडिया को अपना तीसरा मैच 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच को लेकर टीम की गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव को करने के लिए पूर्व दिग्गज ने अपना सुझाव दिया है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से टीम की गेंदबाजी में बदलाव करना का सुझाव दिया है।
शार्दुल की जगह शमी को टीम में किया जाए शामिल
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि, “मुझे लगता है कि आठवें नंबर पर बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए टीम में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है, लेकिन वो आठवें नंबर पर ज्यादा रन बनाने में सक्षम नहीं है। इसलिए मेरा मानना है कि, शार्दुल की जगह टीम में मोहम्मद शमी को शामिल किया जाना चाहिए। जिस काम के लिए शार्दुल को टीम में शामिल किया गया है वह उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं।”
इसे भी पढ़ें:- ODI World Cup 2023: टीम इंडिया बनेगी विश्व चैंपियन! पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी
वनडे मैचों में शमी को मिल रहा कम मौका
पिछली कई वनडे सीरीज में देखा गया है कि, मोहम्मद शमी को टीम की प्लेइंग इलेवन काफी कम मौका दिया गया है। ज्यादातर शमी को तब मौका मिलता है जब जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में नहीं होते हैं। अक्सर तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर को ज्यादा मौका दिया जाता है क्योंकि कप्तान को उनसे बल्लेबाजी की उम्मीद होती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच से पहले भी शमी को टीम में शामिल करने की मांग उठी थी। फैंस को उम्मीद थी कि, शमी को शार्दुल ठाकुर या फिर रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में देखना होगा कि क्या मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जाएगा?
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 min agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
42 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines