ODI World Cup 2023: टीम इंडिया बनेगी विश्व चैंपियन! पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया को प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। कई दिग्गज भी इसको लेकर भविष्यवाणी कर चुकें है।

ODI World Cup 2023 Team India World Champion Former veteran predicted

Image Credit: Twitter

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस बार टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दांवेदार बताया जा रहा है। कई दिग्गज भी इसको लेकर भविष्यवाणी कर चुकें हैं। अब इस लिस्ट में एक और दिग्गज का नाम जुड़ चुका है। जी हां, हम बात कर रहें हैं टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह की। हाल ही में युवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए टीम इंडिया को विश्व कप 2023 का चैंपियन बनने की भविष्यवाणी कर डाली।

टीम इंडिया बनेगी विश्व कप चैंपियन!

मीडिया से बात करते हुए युवराज सिंह ने बताया कि, “रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर भारतीय टीम को विश्व कप जिताएंगे। वो एक कमाल के खिलाड़ी है, उनमे रिकॉर्ड तोड़ने की क्षमता है। पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार वापसी की और शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े। रोहित पहले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे लेकिन अब सलामी बल्लेबाज के रूप में वो शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। उनमे वो काबिलियत है कि वो अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को विश्व विजेता बना सकें।”

विज्ञापन

पाक के साथ मैच को लेकर बोले युवराज

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर युवराज सिंह ने बताया कि, “इतने सालों के बाद भारत में मैच हो रहा है और ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी शानदार होने वाला है। हमेशा से ही भारत और पाक के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलता है, इस मैच में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।”

वनडे विश्व कप में पाक पर भारत का पलड़ा भारी

वनडे विश्व कप इतिहास की बात करें तो, भारतीय टीम का हमेशा से ही पाकिस्तान टीम पर पलड़ा भारी रहा है। अभी तक वनडे विश्व कप में ये दोनों टीमें सात बार आमने-सामने हुई है और सातों बार टीम इंडिया ने ही बाजी मारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ