हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 में नया 'सिक्सर किंग' बन गया ये 'अनजान कप्तान', तोड़ दिया रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड

 Most sixes as captain in T20I: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) क्रिकेट टीम कप्तान मुहम्मद वसीम ने अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान हैं. उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा.

विज्ञापन
Muhammad Waseem Break Rohit Sharma Record

Most sixes as captain in T20I: रोहित शर्मा के नाम भले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो, लेकिन बतौर कप्तान वो सिक्सर किंग नहीं रहे. यूएई के एक स्टार खिलाड़ी ने रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़कर नंबर एक पर कब्जा कर लिया है. ये कोई नहीं बल्कि मुहम्मद वसीम हैं, जो इस वक्त यूएई टीम के कप्तान हैं और 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 से ठीक पहले गजब के फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच हो रही टी20 ट्राई सीरीज के पहले 2 मैचों में 10 छक्के ठोककर रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा है.

दाएं हाथ के मुहम्मद वसीम अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान नए सिक्सर किंग हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा 110 छक्के हो चुके हैं. रोहित ने बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए (105) लगाए थे, लेकिन वसीम ने ट्राई सीरीज के तहत 2 मैच खेलकर अपने छक्कों की संख्या को 104 से 110 पहुंचा दिया है.

टी20 में बतौर कप्तान सिक्सर किंग मुहम्मद वसीम का टी20 करियर?

मुहम्मद वसीम ने साल 2021 में टी20 डेब्यू किया था. वो आक्रामक बैटर के तौर पर पहचाने जाते हैं. इस खिलाड़ी ने 80 टी20 मैच खेले और 2859 रन बनाए. उनके नाम 3 शतक और 23 फिफ्टी भी दर्ज हैं. खास बात ये है कि जब से वो टीम में आए तब से रेगुलर हिस्सा हैं. 31 साल के इस खिलाड़ी ने 38.12 की औसत और 156.32 के स्ट्राइक रेट रन किए हैं.

विज्ञापन

यूएई के लिए टी20 में टॉप रन स्कोरर हैं वसीम

मुहम्मद वसीम अपने देश के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं, नंबर 2 पर आसिफ अली का नाम है, जिन्होंने 1251 रन किए थे.

विज्ञापन

टॉप 5 में कौन-कौन शामिल?

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले नंबर 3 पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन हैं, जिन्होंने 86 छक्के लगाए थे. वो लंबे समय तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टी20 कप्तान भी रहे, जिन्हें पहले रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ा था. अब रोहित को वसीम ने पीछे कर दिया है. चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच हैं, जिन्होंने कंगारू टीम को लीड करते हुए  82 छक्के लगाए थे. नंबर 5 पर जापानी खिलाड़ी केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान कुल 79 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: T20 से संन्यास लेने वाले Mitchell Starc का भारत के खिलाफ कैसा था रिकॉर्ड? चटकाए हैं इतने विकेट

विज्ञापन

कभी सालों तक सिर्फ मैगी खाकर काटे दिन, आज है करोड़ों का मालिक, Asia Cup 2025 में उतरने वाले इस भारतीय स्टार की कहानी रूला देगी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola