कभी सालों तक सिर्फ मैगी खाकर काटे दिन, आज है करोड़ों का मालिक, Asia Cup 2025 में उतरने वाले इस भारतीय स्टार की कहानी रूला देगी

Hardik Pandya, Asia Cup 2025: जिस खिलाड़ी ने सालों तक सिर्फ मैगी खाकर दिन काटे वो एशिया कप 2025 में विरोधी टीमों के होश उड़ाने के लिए तैयार है. ये वही खिलाड़ी है, जिसने कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया तक का सफर तय किया.

Hardik Pandya once lived on Maggi for 3 years

Hardik Pandya once lived on Maggi for 3 years

Hardik Pandya, Asia Cup 2025:  मेहनत ही वो चीज है, जो आपकी जिंदगी बदल सकती है. बिना मेहनत के कुछ भी संभव नहीं. यही बात ठानकर 2 भाई घर से निकलते थे और पूरे दिन क्रिकेट में डूबे रहते थे. मैदान ही उनका घर बन चुका था. वो बस सोने के लिए रात में परिवार के पास वापस लौटे थे. उनके पास ना तो खाने के लिए दो वक्त का ठीक भोजन था और ना खेलने के लिए क्रिकेट किट. जैसे-जैसे उधार लेकर वो क्रिकेट खेलते रहे. करीब 3 साल तो सिर्फ मैगी खाकर काटे. आज यह दोनों भाई भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. उनके पास सबकुछ है. यह सब मेहनत के दम पर ही संभव हुआ है. इनमें से छोटा भाई 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए धमाल मचाएगा. वो गेंद और बल्ले से विरोधियों के होश उड़ाता है और अकेले के दम पर मैच पलटने की क्षमता रखता है.

विज्ञापन

यहां किसी और की नहीं बल्कि पांड्या ब्रदर्स की बात हो रही है. जी हां हार्दिक और क्रुणाल पांड्या, जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया. हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर माने जा रहे हैं. उनके कंधों पर विकेट लेने के साथ ही मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रहने वाली है. आईपीएल से पहचान बनाने वाले हार्दिक और क्रुणला की कहानी ऐसी है, जो उनके चाहने वालों को रूला देती है.

विज्ञापन

हार्दिक-क्रुणाल की कहानी रुला देगी

भारतीय क्रिकेट में संघर्ष की वैसे तो कई कहानियां हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या की स्टोरी अलग ही है. यह महज एक क्रिकेटर की जर्नी नहीं, बल्कि एक ऐसे सपने की कहानी है, जिसने भूख, तंगी और तानों को ताकत बनाकर दुनिया को जवाब दिया. आज हार्दिक पांड्या आईपीएल मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, भारत के स्टार ऑलराउंडर हैं और करोड़ों के मालिक भी, लेकिन कभी हालात ऐसे थे कि उनके पास पूरा दिन सिर्फ मैगी खाने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं था, क्योंकि आर्थिक तंगी थी. ऐसा उन्होंने 3 साल तक किया.

पूरा दिन मैगी से गुजरता था

पांड्या भाइयों हार्दिक और क्रुणाल के शुरुआती दिन बेहद मुश्किलों से भरे थे. पैसों की कमी इतनी थी कि दोनों भाई सुबह से रात तक सिर्फ मैगी खाते थे. एक इंटरव्यू में हार्दिक ने खुत बताया था कि ‘मैं सुबह भी मैगी खाता था, मैच खेलने से पहले भी और घर लौटने के बाद भी. पूरा मैच सिर्फ मैगी के दम पर खेला जाता था.’ यह सिर्फ पेट भरने का तरीका नहीं था, बल्कि उनकी मजबूरी थी. उस दौर में हेल्दी डाइट तो उनके लिए सपना भर थी.

विज्ञापन

हार्दिक पंड्या ने  ‘व्हाट द डक’ शो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था ‘एक समय था जब मेरी डाइट मैगी थी. मैं मैगी का बहुत बड़ा फैन था, लेकिन यह प्रशंसक होने और मेरी स्थिति का मिला-जुला रूप था. उस समय मुझे मैगी बहुत पसंद थी और आर्थिक तंगी के कारण सही डाइट का खर्च उठाना भी बहुत मुश्किल था. मैं इसे सुबह और रात में खाता था. मैं मैदान पर जाने से पहले और घर आकर भी मैगी खाता था. पूरा मैच मैगी डाइट पर ही खेला गया था.’

नीता अंबानी ने किया था खुलासा

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में हार्दिक और क्रुणाल को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह पहली बार पांड्या बंधुओं, हार्दिक और क्रुणाल से मिली थीं, तो वे केवल मैगी खाकर गुजारा कर रहे थे.

विज्ञापन

नीता अंबानी ने कहा था ‘प्रतिभाओं की तलाश में, मैं स्काउट्स के साथ रणजी ट्रॉफी मैच देखने जाती थी. एक दिन, हमारे स्काउट्स दो युवा और दुबले-पतले लड़कों को लेकर आए. मैं उनसे बात कर रही थी और उन्होंने बताया कि तीन साल से उन्होंने सिर्फ मैगी नूडल्स खाए हैं, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे, लेकिन मैंने उनमें वो जज्बा, जुनून और कुछ बड़ा करने की भूख देखी जो वे चाहते थे.  2015 में मैंने नीलामी में हार्दिक पांड्या को 10 हजार अमेरिकी डॉलर में खरीदा था, और आज, वह मुंबई इंडियंस के गौरवशाली कप्तान हैं.’

आईपीएल से चमकी किस्मत

पांड्या ब्रदर्स की किस्मत आईपीएल से ही चमकी थी. 2015 IPL ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या पर 10 लाख रुपये खर्च किए और यही उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. मैगी खाने वाले, बोतलों में पेट्रोल भरवाने वाले हार्दिक पांड्या आज IPL चैंपियन टीमों का हिस्सा बन चुके हैं, भारत को मैच जिताने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने मुंबई के साथ कई खिताब जीते, गुजरात टाइटंस को पहली बार IPL चैंपियन बनाया और फिर वापस लौटकर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के पास कितनी दौलत?

कभी मैगी खाकर दिन काटने वाले हार्दिक के पास आज करोड़ों की दौलत है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 तक  हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की नेटवर्थ लगभग 98.25 करोड़ है. यह इनकम उन्हें बीसीसीआई के कॉन्ट्रेक्ट, आईपीएल फ्रेचाइजी फीस, ब्रैंड एंडोर्समेंट और विज्ञापन से होती है.

हार्दिक पांड्या का क्रिकेट करियर

हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो वो भारत के लिए 11 टेस्ट में 532 रन बनाने के साथ 17 विकेट ले चुके हैं. 94 वनडे मैचों में 1902 रन बनाए और 91 विकेट निकाले. टी20 के 114 मैचों में 1279 रन किए और 94 विकेट निकाले. आईपीएल के 152 मैचों में 2749 रन किए और 78 विकेट चटकाए. उनकी उम्र 31 साल हो चुकी है. हार्दिक पांड्या भारत के लिए दिग्गज कपिल देव के बाद दूसरे ऐसे ऑलराउंडर हैं, जिन्हें बतौर ऑलराउंडर के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई. वो दाएं हाथ से बॉलिंग करने के साथ ही मिडिल ऑर्डर में आकर बल्ले से तबाही मचाते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ