ODI World Cup 2023 IND vs SA: वनडे विश्व कप 2023 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। अब इस मैच को जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को 327 रन बनाने है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यान्सन काफी महंगे साबित हुए हैं। जिसके बाद विश्व कप 2023 में उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
मार्को यान्सन ने जमकर लुटाए रन
बता दें, इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने मार्को यान्सन की जमकर धुनाई की। मैच में मार्को ने 9.4 ओवर गेंदबाजी की इस दौरान उन्होंने 94 रन दे डाले। इस मैच में पहले ही ओवर से उनकी खराब गेंदबाजी देखने को मिली। पहले ही ओवर में मार्को ने 17 रन खर्च किए थे। 9.4 ओवर के दौरान मार्को ने 11 वाइड बॉल डाली।
ये भी पढ़ें:- कोहली ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, तो पत्नी Anushka Sharma ने दिया ‘विराट’ रिएक्शन
ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी एक मैच में इतने रन खर्चे हो। इससे पहले इसी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में मार्को यान्सन ने 10 ओवर में 92 रन खर्चे थे। मार्को यान्सन अब विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बन गए है।
साउथ अफ्रीका को मिला 327 रनों का लक्ष्य
भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली। बता दें, विराट कोहली का ये वनडे इंटरनेशनल में 49वां शतक है इसके साथ ही विराट ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट के अलावा श्रेयस अय्यर ने 77, रोहित शर्मा 40 और जडेजा ने 29 रनों की ताबतोड़ पारी खेली।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
8 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines