IPL 2025: हर साल की तरह ही आईपीएल 2025 में भी रोमांच अपने चरम पर रहा। 74 लीग मैच, दो क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फिर खिताबी मुकाबले के बाद इस बार इंडियन प्रीमियर लीग को नया चैंपियन मिला। हालांकि, आईपीएल का आयोजन हर बार मार्च से मई महीने के बीच में ही होता है, जिस समय गर्मी अपनी प्रचंड फॉर्म में होती है। मैदान पर खिलाड़ी गर्मी की वजह से खासे परेशान दिखाई देते हैं। इस बीच, आईपीएल को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2025 के आधे से ज्यादा मुकाबले अत्यधिक गर्मी में खेले गए। यानी मौसम की मार ऐसी थी कि खिलाड़ियों की हेल्थ पर बुरे से बहुत बुरा असर पड़ सकता था।
बेहाल करने वाली गर्मी में खेले प्लेयर्स
ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर सस्टेनेबिलिटी इन स्पोर्ट्स की ताजा रिपोर्ट में आईपीएल 2025 को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले बेहद गर्मी में खेले गए। अधिक गर्मी से मतलब यह है कि ऐसी परिस्थिति जिसमें प्लेयर्स की हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती थी। इस सिचुएशन में खेलने से प्लेयर्स को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते थे। जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होना, शरीर में पानी की कमी, क्रैम्प्स और हीट स्ट्रोक की चपेट में खिलाड़ी आ सकते थे। सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी इस तरह की गर्मी का असर प्लेयर्स पर पड़ता है। यहां तक कि अंपायर और फैन्स भी इस तरह के मौसम में गर्मी से जुड़ी कई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
बेहद खराब थी हवा की क्वालिटी
पूरे आईपीएल 2025 के दौरान हवा की क्वालिटी कभी भी अच्छी नहीं रही। यहां तक कि आधे से ज्यादा मैचों में हवा जरूरत से ज्यादा खराब रही। इस तरह की जहरीली हवा की वजह से सांस से जुड़ी समस्याएं होने के अत्यधिक चांस होते हैं, खासतौर पर तब जब आप कोई फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हों। यानी रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2025 के दौरान हालात बद से बदतर थे, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट जारी रहा। हालांकि, सच्चाई यह भी है कि बीसीसीआई प्लेयर्स की हेल्थ से लेकर हर बेहतर सुविधा प्रदान करती है। मगर रिपोर्ट में हुए खुलासों को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है और भविष्य में खिलाड़ियों की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बोर्ड को टूर्नामेंट का शेड्यूल तैयार करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines