Jasprit Bumrah-Ravindra Jadeja to Return: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आयोजन अगस्त में होने वाला है. भारतीय टीम का इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. अब उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिए लगभग हर एक मैच में जीत की जरूरत है. इस लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज अहम रहने वाली है. इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का जल्द ऐलान हो सकता है. अब दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं.
श्रीलंका दौरे के लिए जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन कमेटी जल्द श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करेगी. अभी चयनकर्ता वॉशिंगटन सुंदर की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. वह टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. मेडिकल टीम ही तय करेगी कि श्रीलंका दौरे तक सुंदर फिट होंगे या नहीं.
दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी तय!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी लगभग तय है. दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में दोनों का ही कमबैक होने जा रहा है. जडेजा भले ही फिलहाल वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टेस्ट में अभी भी वो इंडिया के टॉप खिलाड़ी हैं.
ये भी पढ़ें:- DC के स्टार बल्लेबाज की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, लगे गंभीर आरोप!
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम 4 अगस्त से श्रीलंका दौरे की तैयारियां शुरू करेगी. टीम इंडिया सपोर्ट स्टाफ के साथ श्रीलंका रवाना होगी, जहां उनके पास सीरीज से पहले अभ्यास करने का पर्याप्त समय होगा. भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को पहला टेस्ट मैच होगा. इसके बाद 23 से 27 अगस्त के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी.
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद इस कोच की टीम इंडिया से विदाई! खत्म हुआ 5 साल का सफर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines