नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जमकर तबाही मचाई। ईशान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते महज 33 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला। इस दौरान उन्होंने 4 चौके-2 छक्के कूटे। उन्होंने इस दौरान कई स्टाइलिश शॉट लगाए। जिसमें एक हाथ से लगाए गए शानदार छक्के शामिल रहे।
इन छक्कों को देख फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। चोट से उबर रहे ऋषभ पंत विपक्षी टीमों के खिलाफ इसी तरह एक हाथ से छक्के लगाते थे। खास बात यह है कि ईशान के बल्ले पर पंत का नाम ‘आरपी-17’ गुदा हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि ईशान और ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ पारियों में एक गजब संयोग देखने को मिला है।
सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज
दरअसल, ईशान किशन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 33 गेंदों में ये कारनामा किया। भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में 28 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। वहीं कपिल देव 30, शार्दुल ठाकुर 31 और वीरेंद्र सहवाग 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं।
ईशान और ऋषभ की पारी में दिलचस्प संयोग
ईशान और ऋषभ की पारी में दिलचस्प संयोग ये है कि दोनों बल्लेबाजों ने अपनी पारी के दौरान ’46 मिनट’ मैदान पर बिताए थे। जब पंत ने फिफ्टी जमाने के बाद 31 गेंदों में 50 रन की पारी खेली तो वे 46 मिनट मैदान पर रहे थे। इसी तरह ईशान किशन ने 34 गेंदों में 52 रन की पारी खेली तो वे भी 46 मिनट ही मैदान पर रहे।
ईशान ने अपनी लाजवाब पारी के बाद ऋषभ पंत को याद किया। उन्होंने कहा- वेस्टइंडीज दौरे से पहले उनकी मुलाकात ऋषभ पंत से हुई थी। जब दोनों एनसीए में एक-दूसरे से मिले थे, तो पंत ने उन्हें बल्लेबाजी के टिप्स दिए थे। ईशान किशन ने इस धाकड़ पारी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
भारत के लिए एक टेस्ट पारी में हाईऐस्ट स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 50 रन)
161.81 – कपिल देव बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 1982
161.29 – ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2022
158.33 – शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2021
152.94 – ईशान किशन बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
145.94 – हरभजन सिंह बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2002
एक पारी में हाईऐस्ट स्ट्राइक-रेट वाले विकेटकीपर
172.88 – 102*(59) – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, पर्थ, 2006/07
161.29 – 50(31) – ऋषभ पंत (भारत) बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, 2022
152.94 – 52*(34) – इशान किशन (भारत) बनाम वेस्ट इंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
145.23 – 61(42) – इयान स्मिथ (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, फ़ैसलाबाद, 1990
145.23 – 61 (42) – मैट प्रायर (इंग्लैंड) बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 2009
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines