Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

कभी नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट में टी-20 मैच, IPL में बतौर कप्तान अपनी टीम को बनाया चैंपियन

IPL: आईपीएल में खेलना अब बड़े सम्मान की बात है. इस लीग में सुपरस्टार खिलाड़ी ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में बड़े खिलाड़ियों को ही कप्तानी करने का भी मौका मिलता है. उसके बाद भी 2 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टी-20 मैच नहीं खेला, लेकिन आईपीएल में अपनी टीम को चैंपियन बना दिया.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 20, 2026 18:00
IPL 2026
IPL 2026

IPL: क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि आईपीएल जीतना अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने से भी बहुत ज्यादा मुश्किल है. ऐसे में बड़े खिलाड़ियों का दबदबा इस लीग में देखने को मिलता है. फ्रेंचाइजी सुपरस्टार खिलाड़ियों को ही कप्तानी की जिम्मेदारी देती है. हालांकि इसके बाद भी 2 ऐसे आईपीएल विनिंग कप्तान भी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल पर एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है. इन दोनों कप्तानों की सफलता को देखकर सभी के होश उड़ गए हैं. 

रजत पाटीदार 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 17 सालों से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही थी. आईपीएल 2025 में आरसीबी ने रजत पाटीदार को अपना कप्तान बनाया. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने सालों का इंतजार खत्म करके खिताब को अपने नाम कर लिया. रजत पाटीदार आज के समय में आईपीएल विनिंग कप्तान हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है. हालांकि रजत पाटीदार ने टीम इंडिया के लिए 3 टेस्ट मैच और 1 वनडे मैच खेला है. जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके कारण ही वो फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. हालांकि आईपीएल 2026 में पाटीदार अच्छा प्रदर्शन करके टी-20 टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे. पाटीदार के पास अभी टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले CSK की टीम को लगा दूसरा झटका, नाथन एलिस के बाद एक और खिलाड़ी हुआ इंजर्ड

शेन वॉर्न 

आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था. उस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न को अपना कप्तान बनाया था. वॉर्न ने अपनी कप्तानी का स्किल दिखाते हुए राजस्थान को पहले आईपीएल का विनर बना दिया. वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेले थे. हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे में खेले थे. जिसमें उन्होंने 1001 विकेट हासिल किए थे. ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में उन्हें अनुभव बहुत ज्यादा नहीं था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: VIDEO: यशस्वी जायसवाल ने की रवींद्र जडेजा की ‘धुनाई’, IPL 2026 से पहले भरी हुंकार

First published on: Mar 20, 2026 05:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.