IPL 2026: RR छोड़ CSK में शामिल होने पर संजू सैमसन क्यों नहीं बने कप्तान? खुद बताया असली कारण

Sanju Samson: IPL 2026 में संजू सैमसन CSK टीम का हिस्सा हैं. इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स से खेलते थे और उन्होंने सालों तक कप्तानी की थी. हालांकि, CSK का हिस्सा बनने पर उन्होंने कप्तानी नहीं चुनी. अब संजू ने इसके पीछे का कारण बताया है.

Sanju Samson: IPL 2026

संजू ने किया बड़ा खुलासा

Sanju Samson: IPL 2026 से पहले संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होना फैंस के लिए हैरान करने वाला था. संजू सालों तक RR का हिस्सा रहे और उन्होंने कप्तानी की. हालांकि, CSK में शामिल होने के बाद उन्हें कप्तान नियुक्त नहीं किया गया. ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं और संजू एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं. अब संजू सैमसन ने बताया कि CSK का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने मैनेजमेंट से कप्तानी की मांग क्यों नहीं की.

विज्ञापन

संजू सैमसन ने क्यों नहीं मांगी कप्तानी?

सुपर किंग्स पॉडकास्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद से बात करते हुए संजू सैमसन ने CSK से कप्तानी की मांग नहीं करने के पीछे का कारण बताया. उनका मानना है कि जब आप किसी नई जगह जाते हैं, तो वहां डिमांड नहीं कर सकते. आपको पहले खुद को साबित करना होता है. उन्होंने कहा, ‘नहीं. मेरे पास पहले ही एक टीम थी. मेरे पास पहले से ही अपनी जगह थी. मैं वहां से बाहर आकर किसी अन्य टीम का हिस्सा बनना चाहता था. ऐसी स्थिति में आप अपनी शर्तें नहीं रख सकते. ईमानदारी से कहूं, तो जब आप नया घर ढूंढते हैं, तो फिर आप वहां जाकर अपनी मांग नहीं रख सकते. मैंने यह चीज सीखी है.’

विज्ञापन

संजू ने आगे कहा, ‘आप नई जगह जाकर अपनी काबिलियत साबित करना चाहते हैं. आप जैसे हैं, वैसे ही व्यवहार करते हैं. कुछ अन्य चीजें भी मायने रखती हैं. कई मलयाली लोग चेन्नई में काम करते हैं. कई मलयाली लोग दुबई में काम करते हैं. आप मलयाली लोगों को इसलिए चुनते हैं, क्योंकि वो अपने भरोसे की कीमत चुकाने के लिए अपना पूरा जीवन दे सकते हैं. CSK ने मेरे ऊपर भरोसा किया और मुझे बुलाया. मैं अपना सबकुछ देने के लिए तैयार हूं.’

विज्ञापन

CSK के लिए संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन ने IPL 2026 में CSK के लिए डेब्यू किया. शुरुआती मैच उनके लिए खास नहीं रहे, लेकिन बाद में उन्होंने फॉर्म में वापसी की. संजू ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 10 मैच खेले हैं और 57.42 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए हैं. संजू ने दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. टूर्नामेंट में सैमसन अब तक 42 चौके और 21 छक्के लगा चुके हैं. आगे भी संजू से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ