IPL 2026: LSG के खिलाफ CSK की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! कप्तान ऋतुराज धाकड़ बल्लेबाज को देंगे मौका?

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत अब LSG से होने वाली है. इस मुकाबले में CSK एक बदलाव कर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

CSK Team (3)
1 / 6

CSK Possible Playing 11: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है. CSK का फोकस अब प्लेऑफ में जगह बनाने पर है. चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत 10 मई यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है. इस मैच में CSK की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. चेन्नई की टीम जीत के बाद आ रही है, लेकिन वो अपने टीम कॉम्बिनेशन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है. आइए LSG के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

संजू-ऋतुराज करेंगे ओपनिंग

संजू-ऋतुराज करेंगे ओपनिंग2 / 6

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अब LSG के खिलाफ CSK को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

CSK के पास मजबूत मिडल ऑर्डर है

CSK के पास मजबूत मिडल ऑर्डर है3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के पास मिडल ऑर्डर में उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा के रूप में दो युवा बल्लेबाज हैं. इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं. धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे पिछला मैच नहीं खेले थे और अब उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.

गेंदबाजी अटैक से होंगी उम्मीदें

गेंदबाजी अटैक से होंगी उम्मीदें4 / 6

CSK के पास गेंदबाजी अटैक में अकील हुसैन और नूर अहमद के रूप में दो शानदार स्पिनर हैं. इसके अलावा अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी अपनी शानदार गेंदबाजी से बवाल मचा रहे हैं. जेमी ओवरटन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के पास इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गुरजपनीत सिंह को उतारने का विकल्प है. पिछले मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और एक विकेट झटकने में भी सफल हुए थे. अगर टीम को अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत पड़ी, तो प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है.

CSK की संभावित प्लेइंग 11

CSK की संभावित प्लेइंग 116 / 6

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन