IPL 2026: आज नहीं होगा CSK का ब्लॉकबस्टर मैच? बारिश बन सकती है विलेन, जानिए चेन्नई के मौसम का हाल

CSK vs LSG Match Weather Report: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक में मैच होने जा रहा है. इस मैच में बारिश की संभावना है. आइए चेन्नई के मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.

CSK LSG Weather Report Team
1 / 6

CSK vs LSG Match Weather Report: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में मैच होगा. LSG और CSK, दोनों ही अभी प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं और उनके लिए अब हर एक मैच महत्वपूर्ण है. दोनों टीमें जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेंगी. चेपॉक में होने वाले इस मैच पर बारिश का असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि CSK vs LSG मैच पर बारिश का कितना असर पड़ेगा.

विज्ञापन

कब शुरू होगा मैच?

कब शुरू होगा मैच?2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ब्लॉकबस्टर मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. CSK अभी पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, वहीं LSG 10वें स्थान पर है. इस मैच में CSK बड़े अंतर से जीत दर्ज कर टॉप 4 में जगह बनाना चाहेगी.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

कैसा रहेगा मौसम का हाल?3 / 6

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में आज आसमान में 84% बादल छाए रहेंगे. सुबह बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है और दोपहर में भी इसका असर पड़ सकता है. तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब बताया जा रहा है और तूफान आने की संभावना 33% है.

मैच के दौरान बारिश की संभावना कितनी?

मैच के दौरान बारिश की संभावना कितनी?4 / 6

Accuweather के अनुसार दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बारिश की संभावना 20% है. सुबह वैसे भी बारिश हुई है और मैच के दौरान भी हल्की बारिश हो सकती है. शाम 6 बजे के बाद चेन्नई में बारिश की संभावना कम है. राहत की बात यह है कि मैच पर बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और फैंस पूरे 20-20 ओवर के मैच की उम्मीद कर सकते हैं.

विज्ञापन

CSK की संभावित प्लेइंग 11

CSK की संभावित प्लेइंग 115 / 6

संजू सैमसन (c), ऋतुराज गायकवाड़ (wk), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी. (इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह)

LSG की संभावित प्लेइंग 11

LSG की संभावित प्लेइंग 116 / 6

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (c & wk), मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव. (इम्पैक्ट प्लेयर: आवेश खान)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन