Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर!

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. इस खिलाड़ी को टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा थी. इस खिलाड़ी का टूर्नामेंट से बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा सेटबैक साबित हो सकता है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 19, 2026 18:09

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. स्पोर्ट्स स्टार के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. 31 साल के इस तेज गेंदबाज को फ्रेंचाइजी ने उनको 2 करोड़ रुपये में शामिल किया था. एलिस फिलहाल हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं और समय से रिकवर नहीं हो पाएंगे. 

चेन्नई के लिए बढ़ गई मुसीबत

नाथन एलिस की इंजरी ने चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है. इस बार टीम के लिए एलिस डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाले थे लेकिन पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इससे पहले मथीशा पथिराना को टीम इसके लिए इस्तेमाल करती थी लेकिन पिछले सीजन के प्रदर्शन के बाद उनको रिलीज कर दिया गया था. एलिस पिछले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे लेकिन उन्हें केवल एक ही मुकाबले में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 1 ही विकेट चटकाया था. टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 17 मैच खेले हैं जिसमें वो 19 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. 

रिप्लेसमेंट की तलाश में CSK

नाथन एलिस के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. स्पोर्ट्स स्टार से बात करते हुए सीएसके के सीईओ “के. एस विश्वनाथन ने कहा, ये हमारे लिए एक बड़ा झटका है. एलिस एक अहम गेंदबाज हैं खासतौर से आखिरी के ओवरों में. हम उनकी जगह अब रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं.”

---विज्ञापन---

CSK का फुल स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, नूर अहमद, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 से पहले RR के कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के युवा खिलाड़ियों को दी खास सलाह

First published on: Mar 19, 2026 05:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.