IPL 2026: GT के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! जीत के बावजूद बाहर बैठेगा स्टार गेंदबाज?

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए SRH अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव कर सकती है.

SRH Team (2)
1 / 6

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अच्छा रहा है. दोनों टीमें टॉप 3 में हैं और अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका आमना-सामना होगा. SRH और GT का लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जाना होगा. SRH ने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन टीम कॉम्बिनेशन में वो थोड़ा बदलाव कर सकते हैं. आइए GT के खिलाफ मैच के लिए SRH की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

SRH के पास है धाकड़ ओपनर्स

SRH के पास है धाकड़ ओपनर्स2 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के रूप में दो धाकड़ सलामी बल्लेबाज हैं. दोनों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता में इन दोनों का बहुत बड़ा किरदार है. GT के खिलाफ भी उन्हें अच्छी शुरुआत देनी होगी.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर से होगी उम्मीद

मिडिल ऑर्डर से होगी उम्मीद3 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी और स्मरण रविचंद्रन जैसे शानदार बल्लेबाज हैं. ईशान और क्लासेन फॉर्म में हैं और अब GT के खिलाफ भी उनसे बड़े स्कोर की उम्मीदें रहेंगी.

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?4 / 6

पिछले मैच में हर्ष दुबे खेले थे लेकिन दो ओवरों में उन्होंने 36 रन लुटा दिए थे. उनकी जगह प्रफुल्ल हिंगे की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है. SRH के पास उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस, शिवांग कुमार और ईशान मलिंगा के रूप में बेहतरीन गेंदबाजी हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साकिब हुसैन का उपयोग कर सकती है. हुसैन ने अब तक 7 मैच खेले हैं और वो 10 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकर वैसी ही प्रभावशाली गेंदबाजी कर सकते हैं, जैसी उन्होंने पिछले मैचों में की थी.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे. (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन