---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: हार्दिक पांड्या होंगे बाहर, तो कौन बनेगा MI का कप्तान? क्या रोहित होंगे दावेदार

IPL 2024:  मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। चलिए आपको बताते हैं अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल से बाहर होते हैं, तो कौन हो सकते हैं अगले कप्तान।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई सूत्र ने पांड्या को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे ने मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ा दी है। हार्दिक पांड्या अभी तक फिट नहीं हो सके हैं, ऐसे में वह पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल से बाहर होते हैं, तो मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान कौन होंगे। मुंबई पहले ही रोहित शर्मा से कप्तानी छिन चुकी है, ऐसे में क्या पांड्या के बाहर होने से मुंबई एक बार फिर से रोहित को कप्तान बनाएंगे या फिर किसी नए खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई को Hardik Pandya की चाल पड़ी भारी! आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं MI के कप्तान

---खबर नीचे जारी है---

मुंबई इंडियंस के पास 3 दावेदार

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी सबसे बड़ी ट्रेडिंग है। जब से हार्दिक को गुजरात से मुंबई में शामिल किया गया है, यह मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा है। हार्दिक की वापसी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर पांड्या को टीम की कमान सौंप दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। मुंबई इंडियंस के फैंस हार्दिक को कप्तान बनाने से बिलकुल भी खुश नहीं है। अब जब हार्दिक की आईपीएल से बाहर होने की खबर चल रही है, तो फैंस फिर से रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में देखना चाह रहे हैं। अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से बाहर हो जाते हैं, तो मुंबई के पास कप्तान के 3 दावेदार हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टेस्ट सीरीज के लिए रोहित-विराट का खास प्लान, कितनी तैयार टीम इंडिया; Watch Video

---खबर नीचे जारी है---

क्या रोहित शर्मा फिर से बनेंगे कप्तान

मुंबई इंडियंस फिर से रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप सकते हैं, लेकिन रोहित इस बात के लिए राजी होंगे या फिर नहीं यह भी एक सवाल होगा। मुंबई ने रोहित शर्मा के टीम में रहते उनसे कप्तानी छिनकर पांड्या को सौंप दी, ऐसे में अब रोहित दोबारा कप्तान बनने से इनकार कर सकते हैं। मुंबई के पास कप्तानी का दूसरा दावेदार सूर्यकुमार यादव के रूप में है। लेकिन सूर्या खुद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए हैं और आईपीएल 2024 में उनकी भी वापसी मुश्किल लग रही है। ऐसे में सूर्या को भी कप्तान नहीं बनाया जाएगा। मुंबई इंडियंस के पास कप्तानी के तीसरे दावेदार जसप्रीत बुमराह के रूप में है।

ये भी पढ़ें:- 2023 में भारत के स्टार का दिखा जलवा, बन गए इस साल सर्वाधिक ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज

---खबर नीचे जारी है---

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है मौका

बुमराह एक घातक गेंदबाज हैं और वह लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए भी हैं। बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दम पर मुंबई को कई मुकाबले में जीत दिलाई है। इसके अलावा बुमराह टीम इंडिया के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं। इससे अपार संभावना जताई जा रही है कि अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल से बाहर होते हैं और सूर्या भी चोट से नहीं उबर पाते हैं, तो जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 23, 2023 03:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola