Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
RR vs DC live update: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन ही बना पाई। इस तरह राजस्थान ने यह मुकाबला 57 रनों से जीत लिया।
राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली है। बटलर ने 79 और यशस्वी जयसवाल ने 60 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 98 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। बाद में बटलर ने हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
वहीं दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 68 और तिलक यादव ने 38 रनों की पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जीत की तहलीज तक नहीं पहुंचा सके।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हमेशा कांटे के होते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 26 बार आमने-सामने हो चुकी है, जिनमें 13 बार दिल्ली ने बाजी मारी है तो इतनी ही बार राजस्थान को भी जीत मिली है। ऐसे में आज का मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वह इस वीटल में एक कदम आगे बढ़ेगी।
डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (w), एनरिच नार्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।