नई दिल्ली: एमएस धोनी ने 41 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को चेन्नई में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने इस मामले में क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया।
एडेन मार्करम का कैच लेते ही रचा इतिहास
मैच शुरू होने से पहले धोनी और डी कॉक पहले नंबर पर बराबरी पर थे। दोनों ने टी20 क्रिकेट में कुल 207 कैच लपके। इस मैच में धोनी ने महेश थीक्षाना की गेंद पर एडेन मार्करम का कैच पकड़ा, इसके बाद उन्होंने डी कॉक को पछाड़ पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया। शीर्ष 5 में धोनी अकेले भारतीय नहीं हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक सूची में धोनी से केवल तीन कैच पीछे हैं।
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेटकीपर
208 – एमएस धोनी
207 – क्विंटन डी कॉक
205 – दिनेश कार्तिक
172 – कामरान अकमल
150 – दिनेश रामदीन
रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स के खिलाफ मैच में धोनी ने एक स्टंपिंग और एक रन आउट भी किया। कुल मिलाकर वह तीन अलग-अलग विकेटों में शामिल रहे। मैच की बात करें तो सीएसके ने सनराइजर्स को 20 ओवरों में सिर्फ 134 रनों पर रोक दिया। रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 57 गेंदों में 12 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 77 रन जड़े। रुतुराज गायकवाड़ ने 35 रन बनाए। हालांकि सीएसके को तीन झटके लगे, लेकिन अंतत: टीम ने चेपॉक में 8 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
21 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines