नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल…21 साल के इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े क्रिकेटर सपने में देखते हैं। जी हां, यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड बनाया। IPL 2023 के 56 वें मुकाबले में 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे जायसवाल ने तूफानी शुरुआत की और महज 13 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डंस में उनका तूफान देख दिग्गज भी उनके फैन बन गए। जायसवाल की बल्लेबाजी ने विराट कोहली को भी मुरीद बना लिया।
कोहली ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी
मैच का लुत्फ उठा रहे विराट कोहली ने अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा- वाह, यह ऐसी बेहतरीन बल्लेबाजी है, जो मैंने पिछले कुछ समय में देखी है, क्या टैलेंट है…
और पढ़िए – IND vs AFG: बांग्लादेश दौरे के बीच भारत में व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, बीसीबी अधिकारी ने किया दावा
https://twitter.com/KohlifiedGal/status/1656697314323607552
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वो युवा MS धोनी है’, ग्रीम स्वान ने इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ में कही बड़ी बात
आते ही ताबड़तोड़ शुरुआत
जायसवाल ने आते ही ताबड़तोड़ शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में नितीश राणा की गेंदों पर बल्ला खोला और पहली दो गेंदों में छक्के जड़कर अपने तेवर दिखा दिए। तीसरी और चौथी गेंद पर चौका, पांचवीं पर दो रन और छठी पर चौका ठोक जायसवाल ने बता दिया कि आज वे किस मूड में आए हैं। पहले ही ओवर में 26 रन ठोक जायसवाल ने केकेआर के कप्तान नितीश राणा के होश फाख्ता कर दिए। इसके बाद उन्होंने ढाई ओवर के अंदर अपनी फिफ्टी जमाकर इतिहास रच दिया। वहीं नितीश राणा के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा पहला ओवर साबित हुआ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines