IND vs AFG: बांग्लादेश दौरे के बीच भारत में व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान, बीसीबी अधिकारी ने किया दावा

IND vs AFG

IND vs AFG

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट ऑपरेशन के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने गुरुवार को दावा किया कि अफगानिस्तान अपने बांग्लादेश दौरे के बीच भारत में एक व्हाइट बॉल सीरीज श्रृंखला खेलेगा। अफगानिस्तान को अगले महीने दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है।

विज्ञापन

एक श्रृंखला खेलने के लिए भारत जाना चाहते हैं

हालांकि, हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि एक टेस्ट को टूर से हटा दिया गया है। अब सामने आया है कि एक T20I को भी कम किया जा रहा है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, यूनुस ने इंग्लैंड में संवाददाताओं से कहा- अफगानिस्तान ने उनसे अनुरोध किया है कि वे एक टेस्ट खेलना चाहते हैं। बाद में वे एक श्रृंखला खेलने के लिए भारत जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा- अफगानिस्तान के साथ हमारे दो टेस्ट थे, लेकिन हमने इसमें से एक टेस्ट को हटा दिया है। अब हम एक टेस्ट के साथ तीन वनडे और दो टी20 मैच खेलेंगे। हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ चर्चा कर रहे हैं और उम्मीद है कि एक या दो दिन के भीतर हम वेन्यूज को अंतिम रूप दे सकते हैं।

विज्ञापन

भारत में होने वाली सीरीज से उत्साहित

उन्होंने कहा कि वे एक प्रारूप खेलकर भारत जाना चाहते थे। यहां हम एक टेस्ट खेलेंगे और बाद में वे सीरीज खेलने के लिए भारत जाएंगे। भारत में सीरीज पूरी करने के बाद वे शेष भाग को खेलने के लिए बांग्लादेश लौट आएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) भारत में होने वाली सीरीज से काफी उत्साहित है। इसके फाइनल होने के बाद उन्होंने हमसे नए कार्यक्रम में खेलने का अनुरोध किया। हमने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, उस समय ईद उल अजहा अवकाश है। यही कारण है कि हमारे पास ये विंडो खाली है।

क्रिकबज के अनुसार, इससे पहले कि अफगानिस्तान की टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत आए, एकमात्र टेस्ट 10 जून से 19 जून के बीच खेला जाएगा। बांग्लादेश टूर से पहले अफगानिस्तान तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलने के लिए श्रीलंका की यात्रा करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ