IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20आई सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. सीरीज में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर हैं, ऐसे में आखिरी मुकाबले में जीत के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में होगी. आइए जानते हैं पांचवें मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.
बेंगलुरु की पिच रिपोर्ट और ओस का असर
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं. मैदान छोटा होने के कारण चौके और छक्के भी खूब देखने को मिल सकते हैं. इस मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है. ओस के असर को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
IND vs WI T20I: किसका पलड़ा भारी?
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. इंदौर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 37 रन दिए थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.25 रही थी. वहीं, हैदराबाद में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया था. इस मैच में उनकी इकोनॉमी 9.00 रही. ऐसे में आखिरी मुकाबले में प्रिंस यादव की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट-कीपर बैटर), ईशान किशन (विकेट-कीपर बैटर), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव कुलदीप यादव.
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, कीमो पॉल.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
2 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
2 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
3 hrs ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines