सुपर ओवर में भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. सूर्या ने पहली ही गेंद पर 3 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई.
अर्शदीप सिंह ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी और श्रीलंका को दो झटके दिए. ऐसे में श्रीलंका ने 2 रन ही बनाए.
---विज्ञापन---
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना दिए और मैच का नतीजा ड्रॉ करा दिया। आखिरी गेंद में श्रीलंका को जीत के लिए 3 रन बनाने थे. लेकिन भारतीय टीम ने श्रीलंका को केवल 2 ही रन बना दिए. अंत में मुकाबला ड्रॉ हो गया.
निसांका की शतकीय पारी का अंत हो गया है. वह 58 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए.
---विज्ञापन---
कामिंदु मेंडिस 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. श्रीलंका को ये चौथा झटका लगा है. श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों में 33 रन चाहिए.
15.1 ओवर में चरिथ असलंका 9 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 15.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन है.
---विज्ञापन---
32 गेंदों में 58 रन बनाने के बाद कुशल परेरा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। परेरा ने कमाल की पारी खेली है। श्रीलंका को दूसरा झटका 134 रन के स्कोर पर लगा है।
दुबई में रन बन नहीं रहे, बल्कि यहां तो चौके-छक्कों की बारिश हो रही है। पाथुम निसंका और कुशल परेरा के आगे भारतीय गेंदबाज पानी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।
---विज्ञापन---
लीजिए कुशल परेरा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारतीय गेंदबाज अब पूरी तरह से बेअसर दिखाई दे रहे हैं। श्रीलंका ने 100 रनों का आंकड़ा सिर्फ 9 ओवर में ही पार कर लिया है।
पाथुम निसंका ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 8 ओवर में ही श्रीलंका ने स्कोर बोर्ड पर 89 रन लगा दिए हैं। परेरा भी 38 पर पहुंच गए हैं।
---विज्ञापन---
6 ओवर में ही श्रीलंका ने स्कोर बोर्ड पर 72 रन लगा डाले हैं। निसंका ने 21 गेंदों में 47 रन ठोक डाले है, जबकि कुशल परेरा 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाथुम निसंका भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। 5 ओवर भी नहीं हुए हैं और श्रीलंका ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
---विज्ञापन---
3 ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका के स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग चुके हैं। निसंका 17 पर पहुंच चुके हैं, जबकि कुशल परेरा 13 रन बना चुके हैं।
श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने कुसल मेंडिस को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मेंडिस बिना खाता खोले आउट हुए है। शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़ा है। स्कोर 7/1
---विज्ञापन---
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पाथुम निसांका ने पहली गेंद पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की है। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
पारी की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल के बल्ले से निकले सिक्स के साथ ही टीम इंडिया ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 202 रन लगाए हैं। जीत के लिए श्रीलंका को 203 रन बनाने होंगे।
---विज्ञापन---
महेशा तीक्षणा ने 19वां ओवर बढ़िया डाला है। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 189 रन लग चुके हैं। तिलक वर्मा 47 और अक्षर पटेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 169 रन लगा दिए हैं। तिलक बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह 41 पर पहुंच गए हैं।
---विज्ञापन---
संजू सैमसन के बाद अब हार्दिक पांड्या भी पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। हार्दिक के खाते में सिर्फ 2 रन आए हैं। टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
23 गेंदों में 39 रन बनाकर संजू सैमसन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। संजू ने अपना काम बखूबी कर दिया है। 158 के स्कोर पर गंवाया है भारतीय टीम ने अपना चौथा विकेट।
---विज्ञापन---
India vs Sri Lanka Live Score Match Updates: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हुई. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 202 रन लगाए थे. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे.
---विज्ञापन---
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबला ड्रॉ हो गया. श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने शानदार शतकीय पारी खेलकर मैच ड्रॉ करा दिया. अंत में भारत ने सुपर ओवर में मुकाबला जीत लिया.
---विज्ञापन---
मैच की हाइलाइट्स पर नीचे डालिए नजर
---विज्ञापन---