India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से अंडर 19 विश्व कप में आमने-सामने है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम हाल ही में आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में खेलते दिखी थी। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने है। ऑस्ट्रेलिया ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:- आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे
ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन:- हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वीबगेन (सी), हरजस सिंह, रयान हिक्स (डब्ल्यू), ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर
ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024 IND vs AUS Final: उदय-मुशीर की जोड़ी का दिखेगा कमाल, भारत जीतेगा 6वां खिताब!
जीत का बड़ा दावेदार भारत
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच को लेकर देशभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फैंस अंडर 19 की टीम से मांग कर रहे हैं कि अपनी सीनियर टीम का बदला लो और ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप का फाइनल हराओ। रिकॉर्ड की बात करें, तो फाइनल मैच के लिए जीत का सबसे बड़ा दावेदार भारत को ही बताया जा रहा है। भारतीय टीम इस विश्व कप में एक भी मुकाबले नहीं हारी है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अभी तक अजय है, लेकिन उसके एक मैच में बारिश ने बाधा डाल दिया था, इसके कारण से मैच को रद्द करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup Final IND vs AUS: क्या रोहित की सेना का बदला ले पाएंगे युवा शेर! कब, कहां और कैसे देखें Live Match
अंडर 19 WC में 8 बार हुआ है IND-AUS
भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप में अभी तक 8 बार आमने-सामने हो चुकी है। इन 8 मुकाबले में भारत ने 6 बार ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाया है, इसके अलावा सिर्फ 2 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में अभी तक खेले गए सभी मुकाबले अभी तक भले ही जीत लिया है, लेकिन वह अच्छी तरह जानता है कि उन्होंने जिसको भी हराया, उनमें भारतीय टीम शामिल नहीं थी। इस रिकॉर्ड को भी देखे तों, उम्मीद जताई जा रही है कि भारत ही अंडर 19 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम करने जा रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘विराट कोहली को खेलते देखना भाग्यशाली’ स्टार बल्लेबाज का मुरीद हुआ इंग्लिश खिलाड़ी
अंडर 19 विश्व कप में भारत का शानदार रिकॉर्ड
भारतीय टीम का अंडर 19 विश्व कप में रिकॉर्ड सबसे शानदार है। भारत ने अभी तक 5 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है और अब छठी खिताब अपने नाम करने की तैयारी में है। गौर करने वाली बात है कि ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम ने कुल 6 ओडीआई खिताब अपने नाम किया है। अगर भारत आज ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहता है, तो भारतीय की अंडर 19 टीम भी 6 विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुकी होगी, ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला काफी मायने रखता है। भारत अंडर 19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है।
इस विश्व कप सीजन में भी भारत का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। भारत ने इस विश्व कप में कुल 5 लीग मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों को अपने नाम किया है। इसके अलावा भारत ने सेमीफाइनल में भी साउथ अफ्रीका को धूल चटा दिया था। अब भारत खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
19 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
24 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
52 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines