U19 WC 2024 IND vs AUS Final: उदय-मुशीर की जोड़ी का दिखेगा कमाल, भारत जीतेगा 6वां खिताब!

U19 WC 2024 IND vs AUS Final: फाइनल मुकाबले में कप्तान उदय सहारन और मुशीर खान के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।

u19 world cup 2024 india vs australia final uday sharan musheer khan

u19 world cup 2024 india vs australia final uday sharan musheer khan Image Credit: Social Media

विज्ञापन

U19 WC 2024 IND vs AUS Final: अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। अभी अंडर-19 विश्व कप 2024 में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। अगर भारतीय टीम को फाइनल मुकाबला जीतना है तो एक बार फिर से कप्तान उदय सहारन और मुशीर खान को एक बार फिर से शानदार पारियां खेलनी होगी। ऐसे फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर छठी बार खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को हराकर चौथी पर अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

विज्ञापन

उदय सहारन-मुशीर खान के कंधों पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय कप्तान उदय सहारन और मुशीर खान का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। अंडर-19 विश्व कप 2024 में उदय सहारन अभी तक 389 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। जब-जब टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप 2024 में मुश्किल में दिखी है तब-तब कप्तान उदय सहारन ने कप्तानी भरी पारी खेली है और टीम को जीत दिलाई है। सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ भी उदय सहारन ने मैच विनिंग पारी खेली थी।

कप्तान उदय सहारन के अलावा सरफराज खान के भाई मुशीर खान का बल्ला भी अंडर-19 विश्व कप 2024 में आग उगल रहा है। ऐसे में मुशीर खान से एक बार टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मुशीर खान अभी तक अंडर-19 विश्व कप 2024 में 338 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले हैं। हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में मुशीर खान साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब फाइनल मुकाबले में उदय सहारन और मुशीर खान के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।

विज्ञापन

भारत बनेगा छठी बार चैंपियन!

अंड-19 विश्व कप इतिहास में टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। भारतीय टीम अब अंडर-19 विश्व कप इतिहास में अपना 9वां फाइनल खेलने जा रही है। वहीं टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप खिताब को सबसे ज्यादा 5 बार अपने नाम किया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर छठी बार खिताब पर अपना कब्जा करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ