Who is Harkirat Bajwa Australian Cricketer

कौन है ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाला भारतीय 'लड़का'? U19 WC 2024 में मचा रहा धमाल

U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय मूल के हरकीरत बाजवा ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं।

U19 World Cup 2024 Who is Harkirat Bajwa: अंडर-19 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से एक भारतीय लड़का खेल रहा है। जो काफी धमाल भी मचा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं स्पिन गेंदबाज हरकीरत बाजवा की। हरकीरत बाजवा भारतीय पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की तरह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। बता दें, हरीकरत बाजवा का जन्म भारत के मोहाली शहर में हुआ था। हरकीरत को मेलबर्न का टर्बनेटर भी कहा जाता है। हरकीरत के पिता ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं और टैक्सी चलाते हैं। साल 2012 में हरकीरत का परिवार मोहाली से ऑस्ट्रेलिया आ गया था। अब हरकीरत ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। हरकीरत को भारतीय स्पिनर आर अश्विन काफी ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ