IND vs NPL: टीम इंडिया ने 7 ओवर में जीत लिया 50 ओवर का मैच, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Vs Nepal U19 Asia Cup: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह। महज 7 ओवर में टीम इंडिया ने जीता मैच।

India U19 won 10 wicket India Vs Nepal U19 Asia Cup 2023

Image Credit: Social Media

India Vs Nepal U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप 2023 में आज भारत और नेपाल के बीच अहम मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो का था। इस मैच को 10 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से लिंबानी ने खतरनाक गेंदबाजी की। लिंबानी ने अकेले नेपाल के 7 बल्लेबाजों को आउट किया। जिसके चलते नेपाल की टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 रनों पर ढोर हुई नेपाल

इस मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी की। नेपाल की पूरी टीम 22.1 ओवर में महज 52 रनों पर ही ढेर हो गई। नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। नेपाल की तरफ से हेमंत धामाने सबसे ज्यादा 8 रन बनाए। भारतीय टीम की खतरनाक गेंदबाजी के सामने नेपाल का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया।

विज्ञापन

टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राज लिंबानी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट अपने नाम किए। लिंबानी ने 9.1 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर डाले। लिंबानी के अलावा आराध्या शुक्ला ने 2 विकेट और अरसिन ने एक विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया ने महज 7 ओवर में जीत लिया मैच

53 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 7.1 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं हासिल कर लिया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अरसिन कुलकर्णी ने नाबाद 43 और आदर्श सिंह ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने अंडर-19 एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला था। पिछले मैच में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया ने इस मैच में शानदार वापसी की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ