IND vs ZIM: हरारे के मैदान पर ही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेली. पहले टी-20 मुकाबले से ठीक पहले सूर्यवंशी ने इस पारी को याद किया था. जिसके बाद जब वो मैदान पर उतरे, तो उसी अंदाज में खेले जैसे को लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. पहले टी-20 मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. हरारे के मैदान पर सूर्यवंशी ने बल्ले के साथ हाहाकार मचा दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास
जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने पहले टी-20 मुकाबले में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 15 साल 118 दिन की उम्र में ही पचासा जड़ा है. वो इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड जिब्राल्टर टीम के बल्लेबाज लुइस ब्रूस के नाम दर्ज था. उन्होंने माल्टा के खिलाफ 16 साल 56 दिनों के उम्र में किया था. फुल मेंबर टीम की बात करें तो ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम दर्ज था.
गुरबाज ने 17 साल 296 दिनों की उम्र में पहला अर्धशतक टी-20 अर्धशतक जड़ा था. इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने 16 साल 213 दिनों की उम्र में पचासा जड़ा था. तीसरे नंबर पर अब पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं. उन्होंने 16 साल 214 दिनों की उम्र में पहला अर्धशतक जड़ा था.
ये भी पढ़ें: कौन हैं टीम इंडिया के नए खिलाड़ी अशोक शर्मा? जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली डेब्यू कैप
आसानी से मुकाबला जीत गई टीम इंडिया
टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे को 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 125 रन बनाए. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.जवाब में टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 50 रन जड़ दिए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 13.2 ओवरों में ही 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. वैभव सूर्यवंशी के अलावा ईशान किशन ने भी 35 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचे
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines