हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो

IND vs WI: वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत लिया है. वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 405 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल के दोहरा शतक की मदद से सिर्फ 43.3 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर 406 रन बना दिया.

विज्ञापन
टीम इंडिया ने दूसरा वनडे मैच भी 8 विकेट से जीता (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम ने इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना दिए. जवाब में टीम इंडिया ने और भी बेहतर बल्लेबाजी करके सिर्फ 43.3 ओवरों में ही मात्र 2 विकेट गंवाकर 406 रन बना दिए. इसी के साथ टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज को भी 2-0 से अपने नाम कर लिया है.

वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. किसी कार्टी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों में 101 रनों की बेहद धमाकेदार पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शाई होप ने 94 गेंदों में 104 रनों की अच्छी पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों ने लंबी पार्टनरशिप करके मुकाबले में वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर की तरफ ले गए. 

जिसके बाद आमिर जंगू ने भी 77 गेंदों में 114 रन बना दिए. अंत के ओवरों में टीम इंडिया ने कमबैक का प्रयास किया. ऐसे समय में रोस्टन चेस ने नाबाद 29 रन और शमार जोसेफ ने नाबाद 14 रन बनाकर अपनी टीम को 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों तक पहुंचा दिया. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गूरनूर बरार ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही धमाकेदार शुरुआत मिली. पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. रोहित ने 134.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने बहुत ही कमाल की पारी खेली. गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के दौरान गिल ने 167.67 की शानदार स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा वनडे में दूसरा दोहरा शतक, मैक्सवेल की लिस्ट में हुए शामिल

विज्ञापन

जिसके बाद दिग्गज विराट कोहली ने 19 गेंदों में ही 29 रन जड़े. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने भी नाबाद 31 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 6.3 ओवर पहले ही मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स और शमार जोसेफ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola