नई दिल्ली: वेस्टइंडीज-भारत के बीच बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन पर भरोसा जताया। ईशान ने विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। हालांकि प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को नदारद पाकर उनके फैंस निराश हो गए, लेकिन अगले ही पल उन्हें सैमसन की जर्सी मैदान पर नजर आई तो वे चौंक गए।
सूर्यकुमार यादव ने पहनी संजू सैमसन की जर्सी
दरअसल, सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन की जर्सी पहनकर फील्डिंग करने उतरे। इसे देख फैंस हैरान रह गए। हालांकि अब तक ये पता नहीं चला है कि सूर्या ने ऐसा क्यों किया, लेकिन संभवतया आखिरी वक्त पर उनकी जर्सी कहीं खो गई होगी, इसलिए वे सैमसन की जर्सी पहनकर मैदान में उतर गए। बता दें कि हाल ही टीम इंडिया ने नई जर्सी लॉन्च की है। खास बात यह है कि बीसीसीआई की ओर से बुधवार को शेयर किए गए वीडियो में सूर्यकुमार यादव सबसे पहले जर्सी पहने नजर आए थे, लेकिन उन्हें खुद की जर्सी पहनते न देख थोड़ी हैरानी हुई।
बहरहाल, पहले वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुरुवार का दिन मुकेश कुमार के लिए खास रहा। उन्होंने टेस्ट के बाद वनडे डेब्यू किया।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI:
1. शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), 2. काइल मेयर्स, 3. ब्रैंडन किंग, 4. एलिक अथानाज, 5. शिमरॉन हेटमायर, 6. रोवमैन पॉवेल, 7. रोमारियो शेफर्ड, 8. यानिक कारिया, 9. डोमिनिक ड्रेक्स, 10. जेडन सील्स, 11. गुडाकेश मोती
भारत की प्लेइंग इलेवन:
1. रोहित शर्मा (कप्तान), 2. शुभमन गिल, 3. विराट कोहली, 4. ईशान किशन (विकेटकीपर), 5. हार्दिक पांड्या, 6. सूर्यकुमार यादव, 7. रवींद्र जड़ेजा, 8. शार्दुल ठाकुर, 9. कुलदीप यादव, 10. उमरान मलिक, 11. मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
9 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
44 mins agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
2 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
4 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
6 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines